{"_id":"607c5a6c8ebc3e8d0472a127","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-in-up-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 14 और मौतें, 1574 नए संक्रमित मिले, बेकाबू हुए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 14 और मौतें, 1574 नए संक्रमित मिले, बेकाबू हुए हालात
Sun, 18 Apr 2021 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
भैरो घाट पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर में रविवार को कोरोना से 14 और रोगियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 1574 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना के संक्रमण के फैलाव ने गति पकड़ ली है। वायरल लोड भी बहुत जल्द बढ़ जा रहा है। इससे हालत गंभीर हो जाती है।
कोरोना से हालात बेकाबू
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना के एक्टिव केस 11801 हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। हरजेंदरनगर की रहने वाली 59 साल की महिला और फेथफुलगंज की 45 साल की महिला की कांशीराम अस्पताल में मौत हुई।
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : amar ujala
श्यामनगर की 50 साल की महिला, यशोदानगर की 55 साल की महिला, मंधना के 62 साल के वृद्ध, नवाबगंज के 92 साल के वृद्ध, प्रतापगंज की 55 साल की महिला, गणेशनगर की 60 साल की वृद्धा, यशोदानगर की 42 साल की महिला की रामा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : amar ujala
हैलट में ही पांच और संक्रमितों की मौत शनिवार को हुई थी। इनका आंकड़ा देर रात अपडेट हुआ। मरने वाले 14 मरीजों में सात महिलाएं हैं। ज्यादातर कोमॉर्बिड रहे हैं। कोरोना से अब तक 952 की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित 47457 हैं। इनमें 34704 ठीक हो गए हैं। रविवार को 410 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
कोरोना संदिग्धों के 7953 सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को कोरोना संदिग्ध 7953 लोगों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 785 और रूटीन में 7168 सैंपल लिए गए। रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से निजी पैथोलॉजियों में सैंपल नहीं लिए गए। पॉलीवाल डायग्नोस्टिक्स के एमडी डॉ. उमेश पॉलीवाल ने बताया कि रविवार को बंदी थी। पुराने सैंपल भी अधिक थे, उनकी जांच कर ली गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को कोरोना संदिग्ध 7953 लोगों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 785 और रूटीन में 7168 सैंपल लिए गए। रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से निजी पैथोलॉजियों में सैंपल नहीं लिए गए। पॉलीवाल डायग्नोस्टिक्स के एमडी डॉ. उमेश पॉलीवाल ने बताया कि रविवार को बंदी थी। पुराने सैंपल भी अधिक थे, उनकी जांच कर ली गई।