{"_id":"5e4c11988ebc3ef27d6543b2","slug":"kanpur-accident-dead-body-stuck-in-car-for-one-hour-cut-and-removed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: एक घंटे कार में फंसे रहे शव, काटकर निकाले गए, लाशें देख कांप गया पुलिस वालों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: एक घंटे कार में फंसे रहे शव, काटकर निकाले गए, लाशें देख कांप गया पुलिस वालों का कलेजा
Wed, 19 Feb 2020 09:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
वॉल्वो बस फॉर्च्यूनर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट अंदर दब गई। कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार भीतर की तरफ दब जाने से शव निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक शव फंसे रहे। बाद मेें गैस कटर से काटकर शव बाहर निकाले गए।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
शव देख सहम गए
हादसा सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे हुआ। दस मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिसकर्मी राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकालने में जुटे रहे लेकिन नाकाम रहे। रात करीब डेढ़ बजे के बाद पुलिस सभी शव निकलवा सकी। एक-दो शव क्षत-विक्षत हो गए थे। जिन्हें देखकर लोग सहम गए।

क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
दो जेसीबी मशीने चार घंटे में निकाल पाई बस
बस करीब 40 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरी थी। बस का अगला हिस्सा एक्सप्रेस वे और सर्विस लेन के मध्य बने नाले में घुसने से फंस गई थी। दुर्घटनाग्रस्त बस को निकालने में दो जेसीबी को करीब चार घंटे का समय लगा।

kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज, अरौल और सीएचसी बिल्हौर से पहुंची एंबुलेंस
एक्सप्रेस-वे पर चकखासपुर अंडरपास के पास मकनपुर में हुई दुर्घटना की सूचना के 20 मिनट बाद सबसे पहले अरौल टोल प्लाजा से एक और कन्नौज जनपद से दो एंबुलेंस, सीएचसी बिल्हौर से तीन एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। उसके बाद घायलों कोे अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस की ऊंचाई ने बचाई यात्रियों की जान
इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की ऊंचाई ने बस में सवार करीब 40 यात्रियों की जान बचा ली। अगर बस की ऊंचाई कम होती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।
इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की ऊंचाई ने बस में सवार करीब 40 यात्रियों की जान बचा ली। अगर बस की ऊंचाई कम होती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।