फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: घर में महिला…तो बाग में लटका मिला युवक का शव, पति बोला- पहले मेरी पत्नी को मारा, फिर खुद फंदे पर झूल गया

Sat, 15 Mar 2025 05:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Mar 2025 05:58 AM IST
सार

Etawah News: ददौरा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला है। महिला के गले और हाथ पर निशान मिले हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Woman in the house then the body of young man was found hanging in the garden husband said he killed my wife
महिला और युवक का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाग में आम के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। करीब तीन घंटे बाद युवक के घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित घर में महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

पुलिस ने महिला के घर भी जाकर जांच पड़ताल की। महिला के पति ने मरने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। ददौर गांव का शिवेंद्र दोहरे (21) मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बगिया में आम के पेड़ से लटका मिला।

Woman in the house then the body of young man was found hanging in the garden husband said he killed my wife
महिला और युवक का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala

महिला के गले पर रस्सी के निशान थे
करीब तीन घंटे बाद शिवेंद्र के घर से लगभग 50 मीटर दूर महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। यह गांव के अखिलेश दोहरे की पत्नी पूजा (30) का शव था, जो घर में संदिग्ध हालात में पड़ा था। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे।

Woman in the house then the body of young man was found hanging in the garden husband said he killed my wife
महिला और युवक का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala

पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया
हाथों पर भी अंगुलियां छपी थीं।  सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने पति और बच्चों से पूछताछ की। पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने पूजा की हत्या कर फंदे से लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman in the house then the body of young man was found hanging in the garden husband said he killed my wife
महिला और युवक का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala

शव का पोस्टमार्टम कराया
पुलिस ने महिला के शव का भी पोस्टमार्टम कराया है। उधर, युवक और महिला के बीच संबंधों की भी गांव में चर्चाएं हैं। हालांकि परिवार वाले इससे इन्कार कर रहे हैं। वहीं, एक साथ दो शव मिलने से इलाके में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
Woman in the house then the body of young man was found hanging in the garden husband said he killed my wife
महिला और युवक का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala

तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी पूजा
अखिलेश दोहरे हरियाणा के भिवाड़ी में रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है। घर में उसकी पत्नी पूजा (30), दो बेटियां साक्षी (07), लोकेश (05) और बेटा लोकेश (04) रहते हैं। अखिलेश ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे घर पर आया था। उस समय बैग बाहर के कमरे में रखकर गांव वालों के साथ बैठने चला गया था। करीब साढ़े नौ बजे वह आया तो अंदर के कमरे में पत्नी का शव पड़ा मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed