फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 80 किमी पैदल चल जान जोखिम में डाल प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई शादी, व्रत रख मांगी दीर्घायु

Sat, 23 May 2020 09:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Kannauj : Walking 80 km married fiancé on Thursday, fasted on Friday, asked for longevity of husband
पूजा करती गोल्डी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम में अपनी जान की परवाह किए बगैर तपती दोपहर में 80 किमी पैदल चलकर मंगेतर के घर पहुंचकर शादी रचाने वाली गोल्डी ने शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा और फिर विधि विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की।

Kannauj : Walking 80 km married fiancé on Thursday, fasted on Friday, asked for longevity of husband
मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के लक्ष्मण तिलक गांव की रहने वाली गोल्डी गुरुवार को अपने घर से 80 किमी का सफर पैदलकर तय कर तालग्राम पहुंची थी। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद गोल्डी ने अपनी जान की परवाह नहीं की और लगातार पैदल चलते हुए मंगेतर के घर पहुंच गई।

Kannauj : Walking 80 km married fiancé on Thursday, fasted on Friday, asked for longevity of husband
पूजन करती गोल्डी - फोटो : amar ujala
यहां सकरवारा के प्राचीन मंदिर में बैसापुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj : Walking 80 km married fiancé on Thursday, fasted on Friday, asked for longevity of husband
लॉकडाउन में पहुंच रचाई शादी - फोटो : amar ujala
पैरों में पड़े छालों की परवाह न करते हुए शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा। फिर अपनी सास के साथ गांव में आधा किमी दूर जाकर वट वृक्ष की पूजा की।

विज्ञापन
Kannauj : Walking 80 km married fiancé on Thursday, fasted on Friday, asked for longevity of husband
लॉकडाउन में लिए सात फेरे - फोटो : amar ujala
सास ने भी बहू को परंपरा व पूजा के तौर तरीके बताए। इसके बाद गोल्डी ने शुद्ध जल, रोली, कच्चा सूत, भिगोया चना, फल, धूप और गुलगुलों से विधि विधान से पूजा की। वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेट कर परिक्रमा कर पति की दीर्घायु की कामना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed