{"_id":"5e194a688ebc3e87ef0a9854","slug":"kannauj-road-accident-innocent-child-kept-pleading-to-save-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासूम से कूदने के लिए कहते रहे लोग, वो बस में फंसी मां की तरफ करता रहा इशारा, धमाका हुआ और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से कूदने के लिए कहते रहे लोग, वो बस में फंसी मां की तरफ करता रहा इशारा, धमाका हुआ और...
Sat, 11 Jan 2020 12:58 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
kannauj road accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, आईजी ने कहा कि, शव बुरी तरह जले हुए हैं, हड्डियां तक बिखरी हुई हैं, केवल डीएनए टेस्ट से ही मृतकों की सही संख्या बताई जा सकती है। पहली नजर में 8 से 10 लोगों के शव बस में होने की आशंका है लेकिन हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की संख्या डीएनए टेस्ट से ही तय की जा सकती है। हादसा प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक टक्कर होने से हुआ है। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
बस और ट्रक में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में जयपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में ट्रक से टक्कर के बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। अचानक बस में हुए विस्फोट के बाद कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बस से यात्रियों की चीखें सुन लोगों का कलेजा कांप गया।
kannauj road accident
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्लीपर बस में जब आग की लपटें रौद्र रूप धारण कर रही थीं, उसी समय एक मासूम बच्चा बस की खिड़की की तरफ आ गया। लोगों ने उसे कूदने के लिए कहा, वह बार-बार बस के अंदर फंसी अपनी मां की तरफ इशारा कर रहा था। तभी धमाके के साथ आग और विकराल हो गई और बच्चे को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बस से कूदने से कई हुए घायल
ट्रक से भिड़ंत के बाद स्लीपर बस में आग लगी तो अपनी जान को बचाने के प्रयास में कई सवारियां बस की खिड़कियों से नीचे कूद गईं। इससे उन्हें चोटें आई। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्रशासन से लगभग एक दर्जन एंबुलेंसों की व्यवस्था की गई थी।

हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
जीटी रोड पर ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अफसरों व दमकल को दे दी। सूचना देने के आधा घंटा बाद दमकल मौके पर पहुंची लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। बस में सवारियां जल रही थीं और पानी खत्म होने से दमकल लौट गई।