फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटे हत्याकांड में सुपारी किलर का बड़ा खुलासा, चाय पी और फिर मूसल से दोनों को मारा, इसके बाद...

Sat, 11 Jan 2020 10:33 AM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jan 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
jaipur mother and son murder case Big revealing of betel nut killer
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के प्रताप नगर में मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के सीनियर मैनेजर रोहित तिवारी ने ही अपनी पत्नी श्वेता (32) और 21 महीने के बेटे श्रीयम की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। जयपुर पुलिस ने रोहित व सुपारी किलर सौरभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से लगातार विवाद और दूसरी शादी करने के लिए रोहित ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिलाया।
jaipur mother and son murder case Big revealing of betel nut killer
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार को सौरभ अकेले ही श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा। परिचय होने की वजह से श्वेता ने उसको अंदर बैठाया और चाय पिलाई। मौका पाकर उसने लोहे के हथियार (मसाला कूटने वाला मूसल) से श्वेता के सिर व चेहरे पर कई वार किए। इसी हथियार से श्रीयम को भी मार डाला। इसके बाद श्रीयम के शव को चादर में लपेटकर अपार्टमेंट के पीछे फेंक दिया। 
jaipur mother and son murder case Big revealing of betel nut killer
श्रीयम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरे मोबाइल में डाला सिम, यही बना गले की फांस
सौरभ श्वेता का मोबाइल लूट ले गया था। चूंकि मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा था, ऐसे में जब वह लॉक नहीं खोल पाया तो मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। सिम को दूसरे मोबाइल में डाल लिया। पुलिस के मुताबिक सिम जयपुर के सांगानेर से खरीदा गया था। यहीं से फिरौती की कॉल रोहित को सौरभ ने की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur mother and son murder case Big revealing of betel nut killer
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फिरौती के लिए गांधीनगर, जगतपुरा व प्रताप नगर क्षेत्र से मैसेज किए गए। पुलिस पहले मोबाइल दुकानदार तक पहुंची और फिर मोबाइल नंबर व आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) नंबर को ट्रेस कर सौरभ तक पहुंची। वहीं इसमें रोहित के मोबाइल की सीडीआर व अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से भी हत्यारोपी तक पहुंचने में मदद मिली।
विज्ञापन
jaipur mother and son murder case Big revealing of betel nut killer
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
शक न हो इसलिए दफ्तर में था रोहित
पुलिस ने जब जयपुर एयरपोर्ट आथॉरिटी के अधिकारियों से पूछताछ की तो पता चला कि मंगलवार को रोहित ड्यूटी पर ही थी। इसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व रोहित के मोबाइल नंबर की सीडीआर से भी हुई। पुलिस जब रोहित से पूछताछ कर रही थी तब भी वह इस बात पर बार-बार जोर दे रहा था कि उसकी लोकेशन दफ्तर में थी। इससे भी उस पर शक गहराया। पुलिस की तफ्तीश में मिले साक्ष्यों से रोहित बेनकाब हो गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed