फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बंधक बनाया...कंक्रीट का मसाला मुंह में भरा, मिस्त्री और उसके दामाद ने महिला के साथ पार कीं दरिंदगी की हदें

Wed, 24 Sep 2025 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

कन्नौज लूट और हत्याकांड में हैवानियत की हदें पार की गईं थीं। टाइल्स मिस्त्री और उसके दामाद ने महिला सुनीता को नृसंशता से मारा। आरोपियों ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे, इसके बाद कंक्रीट मसाला मुंह में भरा। फिर सिर पर हथौड़े से प्रहार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्रूरता का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Kannauj Murder tile mason and his son-in-law killed woman by stuffing her mouth with concrete mixture
Kannauj Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार को दिनदहाड़े महिला और बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट और हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या करने वाले टाइल्स मिस्त्री और उसके दामाद ने वारदात से पहले हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं थीं। 


महिला सुनीता श्रीवास्तव के हाथ-पैर रस्सी ये बांधने के बाद उनके मुंह में सीमेंट-कंक्रीट का मसाला भर दिया। इसके बाद बसूली (हथौड़ा) से सिर पर प्रहार कर निर्ममता से हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सुनीता के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया। उनके शरीर पर 12 चोटों के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह काफी देर तक हत्यारोपियों से भिड़ीं थीं।
Kannauj Murder tile mason and his son-in-law killed woman by stuffing her mouth with concrete mixture
सुनीता श्रीवास्तव के मकान के बाहर लगी लोगाें की भीड़ - फोटो : amar ujala
कन्नौज के मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटना के बाद मोहल्ले के लोगों सहित पूरे शहर में आक्रोश है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सुनीता के शव को घर पर लाया गया तो भीड़ लग गई। मां के शव को देख दोनों बेटियां बेसुध हो गईं। 

 
Kannauj Murder tile mason and his son-in-law killed woman by stuffing her mouth with concrete mixture
शव आते ही देखने को उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
दीपावली पर था नए घर में शिफ्ट होने का प्लान
किसी तरह परिजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। पांच साल पहले पिता अर्जुन श्रीवास्तव की हादसे में मौत के बाद मां ही उनका सहारा थीं। दीपावली पर नए घर में शिफ्ट होने की योजना थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Murder tile mason and his son-in-law killed woman by stuffing her mouth with concrete mixture
सुनीता श्रीवास्तव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी हरीश चंदर भी घटनास्थल पहुंचे
दोपहर बाद सुनीता के शव का महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां आर्य समाज की रीति के अनुसार मुखाग्नि दी गई। इससे पहले कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंदर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों बेटियों से घटना के बारे में जानकारी ली। 

 
विज्ञापन
Kannauj Murder tile mason and his son-in-law killed woman by stuffing her mouth with concrete mixture
परिजन के साथ बेटी कोमल और सुनीता श्रीवास्तव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगाई
डीआईजी के आदेश पर एसपी विनोद कुमार ने हत्या व लूट के आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान व उसके दामाद सूरज कश्यप पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीआईजी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed