फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सनक या बीमारी? लड्डू नहीं खिलाया तो दर्जी का कत्ल, गमछे से गला घोंटकर सड़क पर घसीटा, CCTV में कैद हुआ मंजर

Thu, 14 May 2026 05:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 14 May 2026 05:14 AM IST
सार

Kannauj News: कन्नौज में लड्डू न खिलाने पर वसीक मुल्ला ने दर्जी निजामुद्दीन की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस ने उसे बाग से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kannauj Denied Laddu Tailor Dragged by Gamcha and Beaten to Death Accused Found Hiding in Orchard
कन्नौज में लड्डू विवाद में दर्जी की हत्या - फोटो : amar ujala

कन्नौज जिले में 15 दिन पहले जेल से छूटकर आए युवक ने लड्डू न खिलाने पर दर्जी को पहले पीटा, इसके बाद गले में गमछा बांधकर घसीटा। बाद में पटक कर मार डाला। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दर्जी प्लाट खरीदने के बाद अपने मित्र को लड्डू खिलाने गया था।



शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त में पुरानी पुलिस लाइन स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन (45) काॅलोनी में ही टेलरिंग का काम करते थे। परिजन के अनुसार मंगलवार को उन्होंने कॉलोनी के समीप ही प्लाॅट खरीदा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे मोहल्ला शेखाना में अपने दोस्त मुंतजिर के घर मिठाई लेकर गए थे। दरवाजा खटखटाने पर बहन बाहर निकली और बताया कि भाई अभी घर पर नहीं है।

Kannauj Denied Laddu Tailor Dragged by Gamcha and Beaten to Death Accused Found Hiding in Orchard
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : amar ujala

गमछा से गला कसकर सड़क पर घसीटा
इसके बाद टेलर साइकिल पर टंगे झोले से लड्डू निकालने गए, तभी आरोपी वसीक मुल्ला वहां पहुंचा और बहस करने लगा। इसके बाद उसने लड्डू मांगे तो निजामुद्दीन ने मना कर दिया। इससे गुस्साए वसीक ने पहले उसे चप्पलों से पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें सड़क पर पटक दिया और अपने गमछा से टेलर का गला कसकर सड़क पर घसीटा। गला कसने से निजामुद्दीन की मौत हो गई।

Kannauj Denied Laddu Tailor Dragged by Gamcha and Beaten to Death Accused Found Hiding in Orchard
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

भाई की हत्या में जेल गया था वसीक मुल्ला
आरोपी वसीक मुल्ला चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। करीब 30 साल पहले उसके बड़े भाई तौफीक ने पिता तौकीर हसन की हत्या कर दी थी और जेल गया था। भाई के जेल से छूट कर आने के बाद वसीक मुल्ला ने उससे बात करना बंद कर दिया था। फिर वसीक मुल्ला करीब 20 साल पहले कहासुनी होने पर भाई तौफीक की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर जेल चला गया था। उसको कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Denied Laddu Tailor Dragged by Gamcha and Beaten to Death Accused Found Hiding in Orchard
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

जांच में सामने आया है कि आरोपी वसीक मुल्ला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।  -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
Kannauj Denied Laddu Tailor Dragged by Gamcha and Beaten to Death Accused Found Hiding in Orchard
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

बाग में छिपा मिला वसीक मुल्ला
दर्जी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वसीक मुल्ला शहर के पास ही एक बाग में छिप गया था। बुधवार की देर शाम पुलिस टीमों ने आसपास के बागों की तलाशी ली, तो वह एक बाग में मिल गया। पुलिस ने सदर कोतवाली में ले जाकर उससे पूछताछ की है। वहीं, आरोपी के परिवार वालों ने किनारा कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed