फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'कभी मुंह में डाली नाल तो कभी कनपटी पर सटाया तमंचा...', बीवी छोड़ गई तो सिरफिरे ने बच्चों को बनाया बंधक

Sat, 20 Sep 2025 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Sep 2025 11:29 AM IST
सार

कन्नौज में पत्नी छोड़कर गई तो सिरफिरे ने तमंचा अड़ाकर बच्चों को आठ घंटे बंधक बनाया। पहले पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी। आरोपी कभी खुद को तो कभी बच्चों को गोली मारने की धमकी देता रहा। हालांकि पुलिस ने बच्चों को मुक्त करा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Kannauj Crime News: Man Held Wife Children Hostage at Gunpoint for 8 Hours Police Rescued Safely
Kannauj Crime - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। छिबरामऊ इलाके में सिरफिरे युवक ने शुक्रवार को अपनी पत्नी को बुलवाने के लिए उसके दो बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। कभी खुद को तो कभी बच्चों को गोली मारने की धमकी देते हुए आठ घंटे तक पुलिस को छकाया। पुलिस ने किसी तरह बच्चों को मुक्त कराया। इसके बाद मुठभेड़ में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। सिरफिरे के फायर झोंकने से हाथ में गोली लगने से एसओजी प्रभारी भी घायल हो गए।
Kannauj Crime News: Man Held Wife Children Hostage at Gunpoint for 8 Hours Police Rescued Safely
खुद की कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकी देता आरोपी दीपू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी दीपू चक ने छिबरामऊ निवासी महिला से चार माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा नानी के घर में रहते हैं। कुछ दिन पहले महिला दीपू को छोड़कर कहीं चली गई।

 
Kannauj Crime News: Man Held Wife Children Hostage at Gunpoint for 8 Hours Police Rescued Safely
बच्चे को पकड़कर बैठा आरोपी दीपू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी अजय कुमार के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे दीपू पत्नी की तलाश में उसके मायके पहुंचा। दीपू ने उसके दोनों बच्चों को कमरे में तमंचा सटाकर बंधक बना लिया। लोगों की सूचना पर 12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Crime News: Man Held Wife Children Hostage at Gunpoint for 8 Hours Police Rescued Safely
खिड़की से मदद के लिए गुहार लगाती किशोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौका देखकर बेटी बाहर आ गई। एएसपी अजय कुमार दरवाजा खुलवाने के लिए घंटों दीपू से बात करते रहे लेकिन वह पत्नी को बुलवाने की जिद पर ही अड़ा रहा। एसओजी प्रभारी देवेश पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
Kannauj Crime News: Man Held Wife Children Hostage at Gunpoint for 8 Hours Police Rescued Safely
आरोपी के चंगुल से सकुशल छूटा बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम करीब 7:13 बजे एसओजी ने पत्नी को बुलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बेटे को कमरे से बाहर निकलवाया। एसओजी प्रभारी दीपू को पकड़ने लगे तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली एसओजी प्रभारी के हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली दीपू के पैर में लगी। शाम करीब 7:15 बजे पुलिस उसे गिरफ्तार कर सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed