{"_id":"66c014ce1de5e0ab0802e5a3","slug":"kannauj-case-rape-accused-nawab-singh-yadav-sample-sent-for-dna-testing-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannauj case: गुनाह या बेगुनाह... सच सामने लाएगा खून का 100 कतरा, पूरी हकीकत को सामने लाएगी ये रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj case: गुनाह या बेगुनाह... सच सामने लाएगा खून का 100 कतरा, पूरी हकीकत को सामने लाएगी ये रिपोर्ट
Sat, 17 Aug 2024 12:42 PM IST
शाहरुख खान
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
Kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में सुर्खियों में आ चुके कन्नौज कांड की सच्चाई सामने लाने के लिए हर जतन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब आरोपी की डीएनए जांच के लिए उसके खून का नमूना भी लिया गया है। उसका पांच एमएल खून जांच के लिए लिया गया है। इस पांच एमएल खून का 100 कतरा ही अब उसके गुनाह और बेगुनाह होने की हकीकत को सामने लाने में अहम किरदार अदा करेगा।
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
अपने ही कॉलेज में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में घिर कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेगुनाही अब उनका ही खून साबित करेगा। जब किशोरी ने अदालत में अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही तो पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए आरोपी का डीएनए जांच कराने का फैसाल किया।
नवाब सिंह यादव
- फोटो : पीटीआई
उसी कड़ी में शुक्रवार को बाकायदा अदालत से मंजूरी ली गई। खुद आरोपी ने भी अपनी बेगुनाही को सामने लाने के लिए अपनी जांच कराने की रजामंदी दी। इसी के तहत अदालत के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक डॉक्टर ने जिला जेल पहुंचकर आरोपी नवाब सिंह के शरीर से खून का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
स्वास्थ्य विभाग के जानकारों के मुताबिक डीएनए की जांच के लिए पांच एमएल खून का सैंपल लिया जाता है। इसके लिए बाकायदा शीशे की एक शीशी होती है। उसी में खून को इकट्ठा कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाता है। शुक्रवार को यह प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
पीड़िता का नमूना भी लिया
- फोटो : अमर उजाला
अब खून के नमूने को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहां की जांच रिपोर्ट ही पूरी हकीकत को सामने लाएगी। इसी कड़ी में पीड़िता के खून का नमूना भी लिया गया है। उसके आरोपों की हकीकत भी उसके खून की रिपोर्ट से ही आएगी।