{"_id":"66bc349e3a5624aaf902263f","slug":"kannauj-case-new-twist-photos-of-teenager-aunt-with-senior-bjp-leaders-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज कांड में नया मोड़: किशोरी की बुआ की भाजपा के बड़े नेताओं का साथ तस्वीरें, मचा घमासान; ये बोले BJP नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज कांड में नया मोड़: किशोरी की बुआ की भाजपा के बड़े नेताओं का साथ तस्वीरें, मचा घमासान; ये बोले BJP नेता
Wed, 14 Aug 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के साथ रात में अपनी भतीजी के साथ मिलने के लिए पहुंची महिला को लेकर कई नई जानकारी सामने आ रही है। अब तक उसे नवाब सिंह यादव का करीबी माना जा रहा था। वह खुद भी अपने बयान में यह कह चुकी है कि उनसे पहचान होने की वजह कर ही वह लखनऊ से घर जाने के दौरान यहां मिलने पहुंची थी। इसी बीच उसी महिला की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है।
नवाब सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इसमें वह कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, सदर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित कई नेताओं के साथ उसकी सेल्फी ने भी सियासी चर्चा को नया मोड़ दे दिया है।
सुब्रत पाठक
- फोटो : एएनआई
सपा इसी बहाने उसे भाजपा का कार्यकर्ता बता रही है। हालांकि भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि वह उसे नहीं जानते हैं। भाजपा में अगर सक्रियता होती तो वह पहचानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं दिखी। कहा कि किसी के साथ तस्वीर का होना उससे नजदीकी होने का सुबूत नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
सुब्रत पाठक व अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
नवाब के बहाने सुब्रत ने अखिलेश पर बोला हमला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई और उसके बाद सपा की ओर से पल्ला झाड़ने के मुद्दे को भाजपा ने लपक लिया है। यहां के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नवाब सिंह यादव का नाम लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई और उसके बाद सपा की ओर से पल्ला झाड़ने के मुद्दे को भाजपा ने लपक लिया है। यहां के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नवाब सिंह यादव का नाम लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।