कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश का पर्दाफाश करने को पुलिस पूरी ताकत से जुटी है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने घटना के दौरान एक्टिव मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू कर दिया है। शिवराजपुर और उसके आसपास तीन मोबाइल टॉवरों से पुलिस ने एक घंटे का डाटा उठाया है। जिसमें 50 हजार नंबर पुलिस के पास आए हैं।
{"_id":"66e5d8788caf8d08450f733c","slug":"kalindi-express-police-is-investigating-50-thousand-numbers-of-three-mobile-towers-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalindi Express: तीन मोबाइल टॉवरों के 50 हजार नंबरों को खंगाल रही पुलिस, लिंक रोड पर बसे गांव पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalindi Express: तीन मोबाइल टॉवरों के 50 हजार नंबरों को खंगाल रही पुलिस, लिंक रोड पर बसे गांव पर भी नजर
Sun, 15 Sep 2024 12:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
लिंक रोड पर बसे गांव पर पुलिस की नजर
जांच के दौरान पुलिस को नेवादा टोल प्लाजा से शिवराजपुर की तरफ एक लिंक रोड के बारे में जानकारी मिली। पता चला है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर करते हैं।
जांच के दौरान पुलिस को नेवादा टोल प्लाजा से शिवराजपुर की तरफ एक लिंक रोड के बारे में जानकारी मिली। पता चला है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर करते हैं।
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के 100 मीटर पहले दरिया नेवादा से होकर शिवराजपुर हाईवे की ओर जाने वाले इस रास्ते पर पुलिस टीमों ने शनिवार को दिन भर गश्त की। इस रास्ते पर पुलिस को तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस ने जांचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express
- फोटो : amar ujala
आगरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा पाउडर
डीसीपी ने बताया कि मौके से मिले विस्फोटक (पाउडर ) को जांच के लिए आगरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पेट्रोल वाली बोतल और सिलिंडर की फोटो लखनऊ फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजी जाएगी। मौके पर मिले एक कागज के टुकड़े को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इस कागज में विस्फोटक की महक आ रही है। यह सामग्री रविवार को यहां से डाकेट बनाकर भेज दी जाएगी।
डीसीपी ने बताया कि मौके से मिले विस्फोटक (पाउडर ) को जांच के लिए आगरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पेट्रोल वाली बोतल और सिलिंडर की फोटो लखनऊ फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजी जाएगी। मौके पर मिले एक कागज के टुकड़े को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इस कागज में विस्फोटक की महक आ रही है। यह सामग्री रविवार को यहां से डाकेट बनाकर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे अधिकारियों की भी ले रहे मदद
कालिका एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस या प्रदेश के अन्य स्थानों पर ट्रेनों में हुई घटनाओं में कोई समानता अभी तक सामने नहीं आई है। रेलवे के अधिकारियों से भी जांच में मदद ली जा रही है। जांच सभी बिंदुओं पर चल रही है। - हरीश चंदर, एडिशनल सीपी