कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश में पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने छह नए संदिग्धों को रडार पर लिया है। इनकी फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुई है। अलग-अलग स्थान और वक्त पर यह संदिग्ध पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजर में आए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिवराजपुर और उसके आसपास के गांव में पूछताछ पूरी होने के बाद अब जांच का दायरा आगे बढ़ाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि वर्तमान में कोई भी संदिग्ध उनकी हिरासत में नहीं है। जिस हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की गई थी उसके बताए तथ्यों को तस्दीक किया जा रहा है।
2 of 9
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एनआईए, आईबी समेत कई अन्य एजेंसियां इस मामले में इंटेलीजेंस इनपुट जुटा रही हैं। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच लगातार जारी है। उन्होंने कहा सियाराम मिष्ठान भंडार से जो डीवीआर लाई गई थी उसमें लगभग 10 दिन पहले तक की सारी फुटेज देखी गई है। उसमें अब तक कुछ नहीं मिल पाया है।
3 of 9
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
अब कोई नहीं पुलिस हिरासत में
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने करीब 28 संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। सभी से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए है उनकी तस्दीक की जा रही है। वर्तमान में पुलिस कस्टडी में कोई नहीं है। एजेंसियां इस पर क्या काम कर रही है, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है।
4 of 9
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
बयान दर्ज कराने को लोको पायलट समेत तीन को भेजा पत्र
कालिंदी एक्सप्रेस बेपटरी करने की साजिश को लेकर अब पुलिस ने बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी जूनियर इंजीनियर रमेश चंद्र को बयान दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
5 of 9
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
गेटमैन के बयान भी दर्ज किए होंगे
इनके बयान दर्ज होने के बाद गेटमैन के बयान दर्ज किए जाएंगे। डीसीपी ने बताया कि सभी से घटना के संबंध में बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।