{"_id":"66e4f831f818b4c6640fe6cb","slug":"kalindi-express-accident-police-sent-a-letter-to-three-people-including-loco-pilot-to-record-their-statements-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalindi Express: रेल को पलटाने की साजिश में नया अपडेट... लोको पायलट-जूनियर इंजीनियर बताएंगे क्या हुआ था उस दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalindi Express: रेल को पलटाने की साजिश में नया अपडेट... लोको पायलट-जूनियर इंजीनियर बताएंगे क्या हुआ था उस दिन
Sat, 14 Sep 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश में पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं, हालांकि अभी हाथ खाली हैं। छह नए संदिग्ध पुलिस और एजेंसियों के रडार पर आए हैं। छह संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रडार पर लिया है। वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी जूनियर इंजीनियर रमेश चंद्र को बयान दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश में पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने छह नए संदिग्धों को रडार पर लिया है। इनकी फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुई है। अलग-अलग स्थान और वक्त पर यह संदिग्ध पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजर में आए हैं।
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवराजपुर और उसके आसपास के गांव में पूछताछ पूरी होने के बाद अब जांच का दायरा आगे बढ़ाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस समय कोई भी संदिग्ध उनकी हिरासत में नहीं है। जिस हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की गई थी उसके बताए तथ्यों को तस्दीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एनआईए, आईबी समेत कई अन्य एजेंसियां इस मामले में इंटेलीजेंस इनपुट जुटा रही हैं। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सियाराम मिष्ठान भंडार से जो डीवीआर लाई गई थी उसमें लगभग 10 दिन पहले तक की सारी फुटेज देखी गई है। उसमें अब तक कुछ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
अब कोई नहीं पुलिस हिरासत में
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने करीब 28 संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। सभी से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए है उनकी तस्दीक की जा रही है। वर्तमान में पुलिस कस्टडी में कोई नहीं है। एजेंसियां इसपर क्या काम कर रही है इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने करीब 28 संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। सभी से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए है उनकी तस्दीक की जा रही है। वर्तमान में पुलिस कस्टडी में कोई नहीं है। एजेंसियां इसपर क्या काम कर रही है इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है।