फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बाढ़: हमीरपुर-जालौन के दर्जनों गांव जलमग्न, हरदोई समेत इन जिलों में बिगड़े हालात, 17 की मौत; तस्वीरें

Sat, 14 Sep 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Flood in UP Dozens of villages in Hamirpur and Jalaun surrounded by water rain in up weather See Photos
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और कानपुर मंडल के जिलों में बुधवार की रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार देर रात तक रुक-रुककर चलता रहा। इसके चलते गंगा-यमुना के साथ ही केन और बेतवा भी उफना गईं हैं। हमीरपुर-जालौन, बांदा-चित्रकूट और फर्रुखाबाद में नदी के तटवर्ती इलाके जलमग्न हो गए हैं। हमीरपुर व जालौन के दर्जनों गांव पानी से घिरे हुए हैं। उधर हरदोई में शुक्रवार को 90 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरे प्रदेश में कच्चे मकान गिरने की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। 
Flood in UP Dozens of villages in Hamirpur and Jalaun surrounded by water rain in up weather See Photos
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हमीरपुर में यमुना व बेतवा नदियों पर स्थित बांध पूरे भर गए हैं। इनसे धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। केन नदी का जलस्तर बढ़ने से मौदहा क्षेत्र का गढ़ा गांव पानी से घिर गया है। 
 
Flood in UP Dozens of villages in Hamirpur and Jalaun surrounded by water rain in up weather See Photos
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
यहां के लोग नावों से आवाजाही कर रहे हैं। वहीं बेतवा में बाढ़ के चलते कुरारा क्षेत्र के पारा कंडौर गांव स्थित नाले का रपटा डूबने से लोग नाव से आवागमन करने को मजबूर हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in UP Dozens of villages in Hamirpur and Jalaun surrounded by water rain in up weather See Photos
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय से सटे सिड़रा गांव में बेतवा का पानी घुसने से कई घर डूब गए। बेतवा का पानी बस्ती के निकट पहुंच गया है। सरीला क्षेत्र के बिलगांव, कुपरा व मंगरौल गुरौली में नाव के माध्यम से हो आवागमन हो रहा है।
 
विज्ञापन
Flood in UP Dozens of villages in Hamirpur and Jalaun surrounded by water rain in up weather See Photos
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
जालौन में 67 गांव बाढ़ से प्रभावित
उरई में महावीरपुरा, ग्राम व्यासपुरा व पिया निरंजनपुर में बने रपटों के ऊपर से पानी बहने से हजारों ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। यहां के लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। इस बीच पानी का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। बारिश के दौरान मकान गिरने से कन्नौज के तिर्वा और हरदोई के सवायजपुर में दो लोगों की मौत हो गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed