फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कालभैरव रहस्य- 2’ को लेकर यहां गौतम रोडे़ ने किया बड़ा खुलासा, कानपुर आकर बचपन की यादों में खोए

Wed, 14 Nov 2018 09:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Kaal Bhairav Rahasya season 2 actor Gautam Rode in kanpur
डेमो पिक
स्टार भारत के टीवी सीरियल 'काल भैरव- एक रहस्य' का दूसरा सीजन मिस्ट्री और थ्रिलर के एक नए कलेवर में दर्शकों से रूबरू होने जा रहा है। यहा कहना है सीरियल के  एक्टर गौतम रोडे का। गौतम ने कानपुर में टीवी शो के प्रमोशन के दौरान सीरियल की सीजन नई कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें कनकगढ़ के एक ऐसा शाही परिवार की कहानी बताई गई है, जो 150 वर्षों से एक बुरे अभिशाप से ग्रस्त है और जिसमें हर पुरुष की उसके 30वें जन्मदिन से पहले मौत हो जाती है। मिथक और रहस्य से जुड़ी यह अभूतपूर्व कहानी दर्शकों को चौंकाने का वादा करती है।


 
Kaal Bhairav Rahasya season 2 actor Gautam Rode in kanpur
डेमो पिक
गौतम ने बताया कि मैं इस शो में एक शाही फैमिली से बिलॉन्ग करता हैं। इस शाही परिवार के ऊपर 150 वर्ष पुराना श्राप है कि हमारे परिवार का कोई भी वंशज 30 साल से ऊपर जी नहीं पायेगा। हमारे पर-पर-पर दादा ने काल भैरव मंदिर में किसी महिला के साथ कुछ गलत किया होगा और उसने मरने से पहले श्राप दिया था, तभी से यह परिवार के ऊपर श्राप लग गया कि 30 वर्ष से ज्यादा इस परिवार के वंशज नहीं जी पाएंगे। इससे पहले हमारे वंशज यानी दादा जी, पिता जी 30 वर्ष में ही गुजर चुके हैं और मैं 29 वर्ष का हो गया हूं यानी मेरे पास एक साल बचा है। मगर, इसमें क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए मैं क्यों मरूंगा… यही मिस्ट्री है इस थीम में।

 
Kaal Bhairav Rahasya season 2 actor Gautam Rode in kanpur
डेमो पिक
यह सब भगवान के श्राप की वजह से हो रहा है या कोई इंसान भगवान का नाम लेकर परिवार को मार रहा है, ये एक अनोखी कहानी है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वीरवर्धन के किरदार ने मेरे अंदर उत्सुकता जगाई है कि मौत के खौफ में जीने वाले व्यक्ति को कैसा महसूस होता होगा। यह कहानी जो दर्शकों को चौकाएगी और काफी पसंद आएगी। यह स्टोरी बहुत थ्रिलर से भरपूर है, काफी अलग है। लोगों से बच जाएंगे तो भगवान से कैसे बचेंगे तब ज्यादा इंटरेस्टिंग बन जाता है। बहुत प्रोग्रेसिव है, यह कहानी अंधविश्वास को काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaal Bhairav Rahasya season 2 actor Gautam Rode in kanpur
डेमो पिक
दर्शकों को हर सीन देखने में मजा आएगा और अगले सीन का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। 20 वर्ष पहले जेब में घर से चार हजार रुपये लेकर चला था। मुंबई पहुंचा तो मुझे कोई नहीं जानता था। कोई किसी से संपर्क नहीं था और अब तो चीजें काफी बदल गयी हैं। हां, टाइम जरूर लगता है कोई भी काम को लेकर, इसलिए हार्डवर्क करते रहिए और पेशन्स रखिए। इन दो चीज़ों को लेकर चलेंगे तो कभी निराश नहीं होंगे।
 
विज्ञापन
Kaal Bhairav Rahasya season 2 actor Gautam Rode in kanpur
डेमो पिक
कानपुर के गुमटी इलाके की हर एक गलियों से वाकिफ हूं। इन गलियों में ही बचपन किक्रेट खेलते हुए गुजरा है। कुछ ऐसा कहना था अभिनेता गौतम रोडे़ का। वह स्टार भारत पर अपने आने वाले शो ‘कालभैरव रहस्य- 2’ के प्रोमोशन के लिए शहर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed