फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योति हत्याकांड: ...वो सुबूत जिनसे गुनहगार साबित हुए हत्यारे, ज्योति ने डायरी में लिखा था दर्द और भी बहुत कुछ

Fri, 21 Oct 2022 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Oct 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Jyoti murder case: evidence from which the murderers proved to be guilty
ज्योति हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पीयूष ने कई महीने पहले पत्नी ज्योति की हत्या की साजिश रची थी। दो बार साजिश नाकाम रही। कुछ न कुछ स्थित ऐसी बनी कि वह साजिश के तहत वारदात को अंजाम नहीं दे सका। आखिर में 27 जुलाई 2014 को उसने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिलाया था। आठ साल तक कोर्ट में ज्योति के परिजनों ने लड़ाई लड़ी। तब न्याय मिला।



बताते चलें कि कानपुर में बिस्कुट व्यापारी ओमप्रकाश श्यामदासानी की बहू ज्योति की 27 जुलाई 2014 को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी ने स्वरूप नगर थाने में लुटेरों द्वारा ज्योति के अपहरण और हत्या की कहानी बताई थी। लगभग 2 घंटे बाद पनकी में ज्योति का खून से लथपथ शव मिला था।

Jyoti murder case: evidence from which the murderers proved to be guilty
ज्योति हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सबूत नं. 1
ज्योति ने डायरी में लिखा था दर्द

ज्योति को डायरी लिखने की आदत थी। हत्या के बाद पुलिस ने ज्योति के कमरे से उसकी डायरी बरामद की थी जिसमें उसने पीयूष के साथ अपने रिश्तों की कड़वाहट का जिक्र किया था। यहां तक लिखा था कि विदेश में हनीमून के दौरान भी पीयूष उसे छोड़कर काफी देर तक दूसरी लड़की से बातें किया करता था। पुलिस ने ज्योति की लिखावट की मिलान भी विशेषज्ञ से करवाई थी जिसमें डायरी और ज्योति की लिखावट एक निकली थी। डायरी को कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश भी किया गया था।
Jyoti murder case: evidence from which the murderers proved to be guilty
ज्योति हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सबूत नं. 2
सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज

घटना के दिन ज्योति को खाना खिलाने पीयूष रेस्टोरेंट ले गया था। पुलिस ने रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें ज्योति को अंदर छोड़कर पीयूष के रेस्टोरेंट से बाहर आकर किसी से बात करने की फुटेज मिली। जिसे षड्यंत्र का सबूत माना गया। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू जिस मॉल से खरीदा गया था उसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने लिए थे। दोनों सीसीटीवी फुटेज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई गई थी। इन फुटेज की सीडी कोर्ट में भी चलाकर दिखाई गई। यह भी अहम सबूत साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti murder case: evidence from which the murderers proved to be guilty
ज्योति हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सबूत नं. 3
चाकू पर लगा खून ज्योति का निकला

हत्या में इस्तेमाल चाकू को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। चाकू पर लगे खून और ज्योति के खून का मिलान हो गया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट और चाकू को कोर्ट में सबूत के रूप में पेश किया गया था।
विज्ञापन
Jyoti murder case: evidence from which the murderers proved to be guilty
ज्योति हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सबूत नं. 4
कॉल डिटेल रिपोर्ट बनी अहम

घटना के बाद पुलिस ने ज्योति, पीयूष, मनीषा, अवधेश, रेनू, सोनू व आशीष के अलावा पीयूष के घरवालों व पीयूष की फैक्टरी के कुछ कर्मचारियों की कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाली थी। एक-दूसरे से हुई बातचीत के आधार पर कड़ियां जोड़ीं और ज्योति के अपहरण व हत्या की कहानी को झूठा बताकर पीयूष द्वारा षड्यंत्र के तहत पत्नी की हत्या करने का खुलासा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed