कानपुर: आईटीआई, एमबीए, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक पास युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। देश की जानी-मानी नौ बड़ी कंपनियां आपकी नौकरी की तलाश को पूरा कर सकती हैं।
प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय सर्वोदय नगर मेें 15 मई को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें नौ कंपनियां 736 पदों के लिए साक्षात्कार करेंगी।
सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार तक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। 6850 रुपये से लेकर 20000 रुपये महीने तक की नौकरी दी जाएगी।
ये कंपनियां आ रहीं नौकरी देने
सरोज एजूकेशनल ग्रुप, एनआरजे इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीन फील्ड एचआर सर्विस राजस्थान, ऑटो गैरेज कानपुर, वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड कानपुर, दि इंडिया थर्मिट कंपनी लिमिटेड कानपुर, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कानपुर, नारायण प्लेसमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड बरेली, एलआईसी ऑफ इंडिया कानपुर।