फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी सी खूबसूरत दुनिया! 'कमला रिट्रीट' में है जीरो पॉल्यूशन, यहां देख सकते हैं 'पहला टीवी सम्राट'

Fri, 20 Jul 2018 11:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
JK groups' Complex Kamala Retreat
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
विश्व में सर्वाधिक प्रदूषण वाले शहर कानपुर में एक स्थान ऐसा भी है जहां आज भी जीरो पॉल्यूशन है। यह स्थान खूबसूरत फूलों के साथ-साथ विश्व के कई देशों के खूबसूरत एंटीक कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है। यह जगह है सीएसए विश्वविद्यालय स्थित कमला रिट्रीट। इसे छोटी सी खूबसूरत दुनिया भी कहा जा सकता है। यहां घूमने के लिए आज भी जेके ग्रुप के मुख्यालय कमला टॉवर से पास जारी होता है। दर्शकों को हर सप्ताह सिर्फ मंगलवार और गुरुवार को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक ही घूमने की इजाजत है। 


 
Trending Videos
JK groups' Complex Kamala Retreat
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
कमला रिट्रीट को पहले एलेन रिट्रीट के नाम से जाना जाता था। इंग्लैंड की फ्लैक्स कंपनी ने इसे बनवाया था। जेके ग्रुप के कमलापत सिंहानिया ने अंग्रेजों से 1932-33 में इसे खरीद लिया था। इसका नाम कमला रिट्रीट रखा गया था। 25 एकड़ में बने कमला रिट्रीट में कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे औरों से अलग बनाती है। इसमें तीन बड़े लॉन, दो फाउंटेन, तीन गार्डन, एक म्यूजियम, एक ज्वार भाटा, एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जिसमें स्क्वैश, लॉन टेनिस, टीटी, स्वीमिंग, बैडमिंटन के अलावा कई आलीशान कमरें हैं। 
 
JK groups' Complex Kamala Retreat
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
यूरोपियन वेज वुड आर्ट खास
यहां ऐतिहासिक यूरोपियन वेज वुड आर्ट देखने को मिलती है, जिससे प्राचीन यूरोपियन शैली का अनुभव मिलता है। इसकी देखरेख का जिम्मा रिटायर कर्नल जीएस राजपूत, रिटायर कर्नल एपी पांडेय समेत 50 कर्मचारी करते हैं। आज भी इनके रखरखाव पर हर माह 8 से 10 लाख रुपये का खर्च जेके घराना करता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
JK groups' Complex Kamala Retreat
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
भारत का पहला टीवी सम्राट भी देखिए 
जेके इलेक्ट्रॉनिक्स भारत की पहला टीवी बनाने वाली कंपनी थी। कंपनी ने भारत का पहला टीवी सम्राट 1979-80 में बनाया था। तब यह टीवी शटर वाला हुआ करता था। आज भी यह टीवी कमला रिट्रीट में रखा है।

 
विज्ञापन
JK groups' Complex Kamala Retreat
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
चीन के मिंग शासन की क्राकरी भी 
कमला रिट्रीट में 500 साल पुराने चीन के मिंग शासनकाल की क्राकरी भी यहां पर रखी है। इस क्राकरी की खासियत यह है कि इसमें जहर मिला भोजन परोसा जाए तो यह अपने आप टूट जाती है। बोन चाइना की बनी इस क्राकरी में एक विशेष प्रकार का ऐसा लेप लगा होता है जिसके कारण खाना विषाक्त या जहरीले होने का पता चल जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed