फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने किया गोवर्धन योजना का शुभारंभ, मची सेल्फी के लिए होड़

Sat, 09 Nov 2019 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Jashodaben, wife of PM Modi launched Gobardhan Yojana in Tapasvi Nagar
तपस्वी नगर पहुंचीं पीएम मोदी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने फतेहपुर के तपस्वी नगर में शनिवार दोपहर को गोवर्धन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने तपस्वी सेवारथ का भी लोकार्पण किया। वह समाजसेवी अशोक तपस्वी और धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।



 

Jashodaben, wife of PM Modi launched Gobardhan Yojana in Tapasvi Nagar
पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अयोध्या मसले को लेकर उन्होंने अपने दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए। जशोदाबेन ने शाम करीब सात बजे लखनऊ के लिए रवाना हुईं। पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन को सुबह भिटौरा स्थित भृगुधाम जाना था लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। दोपहर में जशोदाबेन ने समाजसेवी अशोक तपस्वी की गोवर्धन योजना का शुभारंभ किया।

 
Jashodaben, wife of PM Modi launched Gobardhan Yojana in Tapasvi Nagar
प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन को गोबर से बनी सिंदूरदानी भेंट करते समाजसेवी अशोक तपस्वी - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत गोबर से बने उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर अशोक तपस्वी ने उन्हें गोबर से बनी सिंदूरदानी और अखंड ज्योति भेंट की। इसके बाद उन्होंने तपस्वी बैंक्वेट हाल का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने समाजसेवी अशोक तपस्वी, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के साथ जिले के साहित्यकारों को भी सम्मानित किया। हालांकि अपने पूरे कार्यक्रम में उन्होंने कोई संबोधन नहीं दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jashodaben, wife of PM Modi launched Gobardhan Yojana in Tapasvi Nagar
जशोदाबेन को भगवान का चित्र भेंट करतीं ब्रह्मकुमारी नीरा बहन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की पत्नी के साथ समाजसेवी सुमित्रा बेरिया, उनके निजी सचिव ओमप्रकाश और अशोक मोदी भी आए हुए थे। सारे कार्यक्रमों के समापन के बाद उन्होंने दोपहर में लंच किया और थोडी देर आराम के बाद उनके साथ फोटो खिंचाने वालों की लाइन लगी रही। कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता महेशचंद्र साहू की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। महेश चंद्र साहू मंच में मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
Jashodaben, wife of PM Modi launched Gobardhan Yojana in Tapasvi Nagar
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य के कारण बदला मेन्यू
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जशोदाबेन के दोपहर के भोजन में बाजरे की रोटी और चने का साग परोसा जाना था। मगर स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका मेन्यू बदल दिया गया। अशोक तपस्वी ने बताया कि उन्होंने दाल, रोटी और लौकी की सब्जी खाई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed