{"_id":"5dc56c658ebc3e5b34736313","slug":"all-intelligence-agencies-active-before-verdict-on-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसले से पहले सभी खुफिया एजेंसियां हाईलेवल पर सक्रिय, भड़काऊ भाषणाें पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर फैसले से पहले सभी खुफिया एजेंसियां हाईलेवल पर सक्रिय, भड़काऊ भाषणाें पर रहेगी पैनी नजर
Sat, 09 Nov 2019 10:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या पर फैसले से पहले मुस्तैद नजर आई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मसले पर फैसले को लेकर पुलिस, प्रशासन समेत शहर की सभी खुफिया एजेंसियां हाईलेवल पर सक्रिय कर दी गई हैं। जिसे लेकर खुफिया विभाग शहर के कुछ संदिग्ध इलाकों की रिपोर्ट आलाधिकारियों को न भेज सीधे शासन को भेज दी है। शासन स्तर से इसकी रिपोर्ट मांगे जाने पर अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।
पुलिस ने दिलाई लोगों को शपथ
- फोटो : अमर उजाला
मामले में अधिकारियों ने शहर की सभी खुफिया एजेंसी के साथ बैठक कर जांच रिपोर्ट देने की बात कही है। अयोध्या मसले पर फैसले को लेकर प्रशासन हर स्तर पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईबी, मिलेट्री इंटेलीजेंस, एलआईयू और पुलिस की खुफिया विभाग शहर के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों की जानकारियां जुटा रही है।
अधिकारियों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
फैसले से पहले शहर का खुफिया विभाग कुछ संदिग्ध इलाकों जैसे रावतपुर, मछरिया, बेकरगंज, अनवरगंज, घाटमपुर, चकेरी, कर्नलगंज के लुधौरा समेत कई अतिसंवेदनशील जगहों पर शांति व्यवस्था खराब होने की आशंका बताते हुए रिपोर्ट अपने अधिकारियों को न भेजकर सीधे शासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम जनता के लिए पोस्टर चिपकाता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के गुरुवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछताछ की तो वह स्तब्ध रह गए। सीधे रिपोर्ट शासन में भेज जाने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार एसएसपी कार्यालय में चर्चा का विषय बना रहा। मामले में शहर के एक आलाधिकारी ने खुफिया विभाग के साथ बैठक कर पल-पल की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अनंत देव
- फोटो : अमर उजाला
कट्टरपंथियों की गतिविधियों पर खुफिया विभाग की नजर
खुफिया विभाग कट्टर पंथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। कट्टर पंथियों द्वारा भड़काऊ भाषण देने अथवा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए पुलिस की स्पेशल कॉप लगाई गई है। जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सीडीआर और उनके संपर्कों को भी खंगाल रही है। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही पाबंद भी किया जाएगा।
खुफिया विभाग कट्टर पंथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। कट्टर पंथियों द्वारा भड़काऊ भाषण देने अथवा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए पुलिस की स्पेशल कॉप लगाई गई है। जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सीडीआर और उनके संपर्कों को भी खंगाल रही है। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही पाबंद भी किया जाएगा।