{"_id":"5a4c727a4f1c1bcf6d8b78c6","slug":"it-is-still-going-to-be-very-cold-in-these-cities-temperature-running-below-normal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभी और प्रचंड होगी ठंड, इन शहरों में सामान्य से कम चल रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और प्रचंड होगी ठंड, इन शहरों में सामान्य से कम चल रहा तापमान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुरः हवा की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अभी कुछ दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सामान्य पारा 22 डिग्री है। रात का पारा भी दो डिग्री नीचे गिर गया। न्यूनतम पारा 7.6 रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह की स्थिति कोल्ड डे कंडीशन कहा जाता है। यह स्थिति तब आती है जब दिन का पारा 16 डिग्री या इससे नीचे चला जाता है।
Trending Videos
डेमो पिक
पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फ का असर मैदानी क्षेत्रों में नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि घने कोहरे का असर भी जारी रहेगा। चार जनवरी के बाद मौसम कुछ साफ होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है। रात में पारा गिरने से दिक्कत बढ़ सकती है। रात में हवा में नमी 18 प्रतिशत कम हुई है। इसकी वजह से गलन और बढ़ी है।
डेमो पिक
इन शहरों में सामान्य से कम चल रहा तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
कानपुर...6, लखनऊ 6, आगरा 7, गोरखपुर 4, वाराणसी 9, इलाहाबाद 5
कानपुर...6, लखनऊ 6, आगरा 7, गोरखपुर 4, वाराणसी 9, इलाहाबाद 5
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मंगलवार को तापमान
अधिक तम..16, न्यूनतम..7.6 डिग्री सेल्सियस
अधिक तम..16, न्यूनतम..7.6 डिग्री सेल्सियस