फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की योगशाला में मुस्लिम महिलाओं ने किया योग, स्वामी शिवपाद ने किया सम्मानित

Thu, 22 Jun 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
international yoga day muslim women did yoga get honored
कानपुर में अमर उजाला की योगशाला - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कानपुर के परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में अमर उजाला की योगशाला आयोजित की गई। इस दौरान वहां दस हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक स्वामी शिवपाद लोगों को योग कराने के लिए मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से तरह-तरह की योग क्रियाए कराई। 

 
 

international yoga day muslim women did yoga get honored
अमर उजाला की योगशाला में मुस्लिम महिलाओं ने भी किया योग - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

तय समय के अनुसार सुबह 5 से 6:30 बजे योग कार्यक्रम शुरू किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग विशेषज्ञ स्वामी शिवपाद लोगों को योग की बारीकियां सिखाई। उन्होंने माइंड मैनेजमेंट पर लोगों को योग क्रियाएं सिखाई। अमर उजाला की योगशाला में मुस्लिम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने योग क्रियाए की। क्रार्यक्रम के अंत में स्वामी शिवपाद ने उन्हें सम्मानित भी किया।

 

 

international yoga day muslim women did yoga get honored
स्वामी शिवपाद - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
सांसों के संचालन से दूर होगा तनाव
कार्यशाला में शिवपाद महाराज ने बताया कि सांस लेने की गति से व्यक्ति अपना तनाव दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि सांसों की गति तेज हो जाती है जब कोई भी तनाव में होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day muslim women did yoga get honored
कानपुर में अमर उजाला की योगशाला - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
वहीं अगर कोई खुश होता है तो वह सांसे सामान्य रूप से लेता है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई तनाव महसूस करे तो तेजी से सांसे अंदर-बाहर लें। ऐसा करने से वो तनावरहीत महसूस करेगा। लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए योग क्रियाएं की। योगशाला के बाद कई लोगों ने बताया उन्हें इस योगशाला में शांति की अनुभूति हुई। इस अवसर पर शहर भर से लोग पहुंचें। इस मौके पर सभी संगठनों और क्लब के सदस्य और पदाधिकारी भी वहां पहुंचें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed