{"_id":"5c811460bdec2213e43a3d87","slug":"international-womens-day-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: बच्चे रहते पालना गृह में, महिलाएं करती हैं ये काम, इनके योगदान से अपराजित है देश की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस: बच्चे रहते पालना गृह में, महिलाएं करती हैं ये काम, इनके योगदान से अपराजित है देश की शान
Thu, 07 Mar 2019 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी शक्ति का डंका रक्षा क्षेत्र में भी बज रहा है। कानपुर में 1941 से कैंट में स्थापित आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) में वर्तमान में 59 महिलाएं कार्यरत हैं। कभी सेना के जवानों के लिए वर्दी सिलने वाली ये महिलाएं अब मिग-21 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए पैराशूट बना रही हैं। महिलाओं को तनावमुक्त माहौल देने के लिए पिछले साल ही यहां पालना गृह शुरू किया गया है। करीब 25 महिलाएं अपने बच्चों को यहां रखकर बेफिक्र होकर काम करती हैं।
डेमो पिक
रक्षा क्षेत्र की निर्माणियों मेें शहर की ओपीएफ इकलौती ऐसी इकाई है, जहां महिलाओं के लिए अलग से सेक्शन है। सी-तीन नाम के इस लेडीज सेक्शन में ये महिलाएं काम करती हैं। करीब तीन साल पहले तक सभी महिलाएं सेना के जवानों के लिए शर्ट और ट्राउजर सिलती थीं। इसी बीच सरकार ने इन उत्पादों को नॉनकोर आइटम (वो उत्पाद जो सेना के जवान खुले बाजार या किसी प्राइवेट कंपनी से भी खरीद सकते हैं) घोषित कर दिया।
डेमो पिक
इसके बाद निर्माणी प्रबंधन के सहयोग से महिलाओं ने मिग-21 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए ब्रेक पैराशूट बनाने की तकनीक सीखी। निर्माणी की डीजीएम प्रतीक्षा सैनी और जूनियर वर्क्स मैनेजर किरन राजपाल ने बताया कि बेहतर ट्रेनिंग और ऊंचे मनोबल के कारण ही महिलाएं उच्च क्षमता युक्त अलग-अलग पैराशूटों का निर्माण कर रही हैं। कभी सिंगल निडल (पिन) की सहायता से उत्पादों को बनाती थी। अब जिग-जैग और सेमी हैवी मशीनों को चला रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल ही शुरू किए पालना गृह में एक साथ 29 बच्चों की देखभाल की व्यवस्था है। दो केयरटेकर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
महिलाएं ये पैराशूट बनाती हैं
मिग-21 लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट (विमान को रोकने वाला), ड्राप पैराशूट (विमान से कूदने वाला), इल्युमिनेशन पैराशूट (प्रकाश पैदा करने वाला) तैयार करती हैं। इसके अलावा विमान के थिंबल कवर भी तैयार करती हैं।
मिग-21 लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट (विमान को रोकने वाला), ड्राप पैराशूट (विमान से कूदने वाला), इल्युमिनेशन पैराशूट (प्रकाश पैदा करने वाला) तैयार करती हैं। इसके अलावा विमान के थिंबल कवर भी तैयार करती हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
सात महीने पहले ही चेन्नई स्थित आयुध निर्माणी से ओपीएफ में ट्रांसफर होकर आए हैं। एक साल का बेटा है जो दिनभर पालना गृह में रहता है। बच्चे की सुरक्षा और देखभाल होने से काम करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
- सदफ जहां
2014 से निर्माणी में कार्यरत हूं। नौकरी के कारण बच्चे को समय नहीं दे पाती थी। पालना गृह होने से अपने ढाई साल के बच्चे को समय भी दे पाते हैं और मन लगाकर काम भी करते हैं।
- अंजू साहू
- सदफ जहां
2014 से निर्माणी में कार्यरत हूं। नौकरी के कारण बच्चे को समय नहीं दे पाती थी। पालना गृह होने से अपने ढाई साल के बच्चे को समय भी दे पाते हैं और मन लगाकर काम भी करते हैं।
- अंजू साहू