फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को साजिश बता दिया भड़काऊ भाषण, वीडियो वायरल, देशद्रोह समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज

Sun, 03 May 2020 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
inflammatory speech, Corona is a conspiracy, FIR lodge in several serious sections
कोरोना को साजिश बताकर लोगों को भड़काने का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना को लेकर लोगों को भड़काने वाले को ग्वालटोली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भड़काऊ भाषण देने वाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा है। आरोपी कोरोना महामारी को साजिश बताकर धर्म विशेष के लोगों को भड़का रहा था।


 
inflammatory speech, Corona is a conspiracy, FIR lodge in several serious sections
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो जागी पुलिस - फोटो : amar ujala
आरोपी पर देशद्रोह समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की बजरिया बवाल में भी भूमिका तलाश रही है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन पहले व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक कह रहा था कि पुलिस प्रशासन एक समुदाय के लिए हमदर्दी दिखा रहा है, जो पूरी तरह दिखावा है।

 
inflammatory speech, Corona is a conspiracy, FIR lodge in several serious sections
देशद्रोह का मुकदमा हुआ दर्ज - फोटो : amar ujala
सरकार की साजिश है कि विशेष समुदाय पर कोरोना छोड़ दिया जाए। इसलिए कोई कहीं नहीं निकलेगा, त्योहार नहीं मनाएंगे। एसपी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और साइबर सेल को जांच सौंपी। पता चला कि ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी अब्दुल रज्जाक वीडियो में भाषण देता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ देशद्रोह, लॉकडाउन उल्लंघन, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनयम आदि धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ग्वालटोली इंस्पेक्टर विजय शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
inflammatory speech, Corona is a conspiracy, FIR lodge in several serious sections
कुछ लोगों के भड़काने के बाद अचानक आई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया था - फोटो : amar ujala
भड़काया या अफवाह फैलाई तो देशद्रोह लगेगा
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत अन्य किसी भी सोशल प्लेटफार्म पर अगर कोई भड़काऊ वीडियो, फोटो या पोस्ट करता है तो उस पर देशद्रोह की कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने सभी से अपील की है कि महामारी को लेकर जागरूक रहें और घर पर ही रहें। पुलिस, प्रशासन और मेडिकल कर्मियों का साथ दें। सरकार के निर्देशों का पालन करें।

 
विज्ञापन
inflammatory speech, Corona is a conspiracy, FIR lodge in several serious sections
गलियों में छुपी भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला - फोटो : amar ujala
378 पोस्ट डिलीट करवाए
सोशल मीडिया की टीमों ने शहर में अब तक फेसबुक पर अफवाह और भड़काऊ करीब 378 पोस्ट डिलीट करवाई हैं। इसमें वीडियो और फोटो भी हैं। इन सभी का चेतावनी भी दी हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर इस तरह का मैसेज चलाने वालों को भी हिदायत दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed