{"_id":"5ead834468c04a3fa24ff1e8","slug":"cm-yogi-called-said-saurabh-kumar-is-speaking-whether-the-money-came-to-the-account-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने किया फोन, कहा सौरभ कुमार बोल रहे हो, खाते में रुपया आया कि नहीं, नि:शुल्क राशन मिला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने किया फोन, कहा सौरभ कुमार बोल रहे हो, खाते में रुपया आया कि नहीं, नि:शुल्क राशन मिला...
Sat, 02 May 2020 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 May 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी से माता पिता के साथ बात करता सौरभ कुमार
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिन के मौेके पर शुक्रवार की शाम बारीगांव निवासी श्रमिक सौरभ कुमार दिवाकर के मोबाइल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कॉल आई। उन्होंने जूम एप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 17 सेकेंड बातचीत की। इस दौरान सीएम ने उससे चार सवाल पूछे और मई दिवस की बधाई दी।
सीएम योगी ने की बात
- फोटो : amar ujala
सीएम का फोन आने के बाद श्रमिक के परिजनों में भी खुशी छा गई। सौरभ कुमार ने बताया कि वह मकानों की रंगाई-पुताई का काम करता है, और श्रम विभाग में पंजीकरण भी है। शुक्रवार की दोपहर 12:54 मिनट पर उसके पास श्रम विभाग के कानपुर कार्यालय से सुनील कुमार मौर्या का फोन आया। बताया कि योगी जी जूम मोबाइल मीटिंग ऐप के माध्यम से आपसे सीधे बात करेंगे और उन्होंने स्मार्ट फोन पर जूम ऐप लोड करने को कहा।
सीएम योगी ने की बात ताे खुश हो गया परिवार
- फोटो : amar ujala
बताया कि शाम 4:20 मिनट पर उसके मोबाइल पर सीएम कार्यालय से फोन आया और लाइन पर सीधे मुख्यमंत्री ने उससे बात की। इस दौरान पूछा कि सौरभ कुमार बोल रहे हो, भरण-पोषण भत्ता एक हजार रुपया खाते में आया कि नहीं, क्या काम करते हो और नि:शुल्क राशन मिला की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन में आया मैसेज दिखाता सौरभ
- फोटो : amar ujala
सौरभ ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। बताया कि खाते में पैसा आ गया है और राशन मिल रहा है और वह मकानों की रंगाई-पुताई का काम करता है। सौरभ का हालचाल लेने के बाद फोन कट गया। प्रदेश सरकार के मुखिया द्वारा सौरभ को फोन किए जाने पर उसके पिता रामकुमार दिवाकर और माता शारदा काफी गदगद दिखे। सीएम से हुई वार्ता के दौरान वह भी बेटे के पास ही बैठे रहे।