{"_id":"59972ddf4f1c1b34798b4711","slug":"indian-women-cricket-team-players-reached-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस चीज से है सबसे ज्यादा नफरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस चीज से है सबसे ज्यादा नफरत
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
- फोटो : राहुल शुक्ला
कानपुर पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने बातों ही बातों में बड़ी बात कह दी। उन्होंने इस बात को सबके सामने जाहिर कर दिया कि उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा नफरत है। टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यहां के लोग इतना गुटखा क्यों खाते हैं। इससे वह अपनी सेहत भी खराब कर रहे हैं और शहर भी गंदा कर रहे। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत, मानसी जोशी, सुषमा वर्मा, पूनम यादव व एकता बिष्ट कानपुर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पहुंचीं। जहां पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
कार्यक्रम में महिला किक्रेट टीम ने हमारा कानपुर-स्वच्छ कानपुर जैसे संबधित स्लोगनों का अनावरण किया। हरमनप्रीत ने स्वच्छता का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि जब वह और उनकी टीम रांची खेलने जा रही थी तो रास्ते में उनको कहीं टॉयलेट नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
वह एक गांव में पहुंची तो वहां सिर्फ एक घर में टॉयलेट था। यह देखकर उनको हैरानी हुई कि जो लोग लड़कियों के रहन-सहन के तरीके पर हजारों सवाल करते हैं उन्होंने घर में टॉयलेट तक नहीं बना रखे हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
हरमनप्रीत ने कहा कि जिंदगी में दो सपने देखे थे, पहला देश के लिए खेलने का और दूसरा पुलिस में नौकरी करने का। ये दोनों सपने पूरे होने पर बेहद खुशी हो रही है।