फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में हिंदुस्तानी इस अंदाज में मनाते हैं भारत का स्वतंत्रता दिवस

Wed, 08 Aug 2018 08:53 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Aug 2018 08:53 AM IST
सार

- स्वतंत्रता दिवस के दिन केवल भारत में ही नहीं अमेरिका में भी लहराता है तिरंगा
- शिकागो की 10- 15 जगहों पर होता है झंडारोहण फिर होते हैं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
Independence Day celebration of India in America at Chicago city
स्वतंत्रता दिवस के दिन केवल भारत में ही नहीं अमेरिका में भी लहराता है तिरंगा
आपको यह जानकर हैरानी होगी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हिंदुस्तानियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। बकायदा झंडा रोहण होता है, राष्ट्रगान के बाद मिठाईयां भी बाटी जाती हैं। इसके साथ-साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस खूबसूरत अंदाज में वहां रह रहे भारतीयों में देशभक्ति की भावना देखने को मिलती है। 

भारत के अलावा भी एक ऐसा देश है जहां भारत का स्वतंत्रता दिवस एक जलसे के रूप में मनाया जाता है। अमेरिका के शिकागो शहर में रह रहीं मूल रूप से कानपुर के आर्य नगर निवासी संहिता अग्निहोत्री बताती हैं कि शिकागो में भारत का स्वतंत्रता दिवस एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-  ‘मिनी इंडिया’ बन जाता है शिकागो...
 
Independence Day celebration of India in America at Chicago city
शिकागो की 10- 15 जगहों पर होता है झंडारोहण फिर होते हैं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस दिन शिकागो का एक मोहल्ला ‘मिनी इंडिया’ बन जाता है। कार्यक्रम पूरे तीन दिन तक चलता है और शिकागो शहर में 10 से 15 जगहों पर तिरंगा फहराया जाता है। शिकागो स्थित डाउन टाउन के सभी दफ्तरों में ध्वजा रोहण किया जाता है। संविधान को ध्यान में रखते हुए 12 से बजे से पहले ही ध्वजा रोहण कर लिया जाता है। सिटी ऑफ शिकागो की सरकार भारत का ध्वज प्रदान करती है सभी धवज पहले से ही तैयार कर के रखे जाते हैं और वहां की सरकार से परमिट लेकर ध्वजारोहण किया जाता है। ध्वज को सभी के द्वारा बहुत सम्मान दिया जाता है, समय व अनुशासन का खास ख्याल रखा जाता है। स्वतंत्रता दिवस से 1 से 2 महीने पहले सरकार से ध्वजारोहण का परमिट लेना पड़ता है। इस दिन बहुत से दुकानदार मिठाई का वितरण भी करते हैं और सड़कों पर झांकियां निकालने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि किए जाते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 15 अगस्त के कार्यक्रम में तन-मन और धन से सहयोग करते हैं भारतीय ...
Independence Day celebration of India in America at Chicago city
अमेरिका के शहर में 10-15 जगह गूंजता ‘जन गण मन’
शिकागो में भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखने के लिए सभी समुदाय केलोग कार्यक्रम स्थल पर आते हैं। गणमान्य व्यक्ति आकर सभी लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हैं और सभी को शुभकानाएं देते हैं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। दूसरे देश का स्वतंत्रता दिवस होने के बाद भी यहां सरकार का पूरा सहयोग मिलता है। शिकागो में रह रहे भारतीयों में देशभक्ति की भावना देखने लायक होती है। सभी लोग तन-मन और धन से इस कार्यक्रम में अपना पूरा सहयोग देते हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-विदेश में रह रहे भारतीय आने वाली पीढ़ी को देते हैं संदेश...
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day celebration of India in America at Chicago city
झंडारोहण के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम होते हैं
अपनी आने वाली पीढ़ी को संदेश देेने के लिए लोग भारत से दूर रह कर भी स्वतंत्रता दिवस इतने धूम धाम से मनाते हैं। 15 अगस्त के बाद पड़ने वाले वीकएंड (शनिवार, रविवार) पर तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। एक हॉल बुक कर सबसे पहले भारत और फिर अमेरिका का राष्ट्रगान गाया जाता है। इसके बाद देश भक्ति के गीत, डांस परफार्मेंस आदि प्रस्तुत किए जाते हैं। वहीं डिनर की व्यवस्था भी की जाती है। शिकागो में एक इलाका है जहां ज्यादातर लोग भारतीय मूल के हैं वहां परेड निकाली जाती है और साथ ही 15 अगस्त को मनमोहक झंकियां भी देखने को मिलती हैं। कोशिश यह रहती है कि भारत के हर प्रदेश की झांकी निकाली जाए, इसमें करीब 28 से 30 झांकियां निकाली जाती हैं। पूरे कार्यक्रम में लोगों का जोश देखने लायक होता है। 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः कार्यक्रम में आते हैं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार....
विज्ञापन
Independence Day celebration of India in America at Chicago city
शिकागो में बसता मिनी इंडिया, 15 अगस्त पर लहराता तिरंगा
शिकागो में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बड़े सेलिब्रिटीज को भी बुलाया जाता है। पिछले साल हुए कार्यक्रमों में बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासनी, इंडियन टीवी स्टार मोहित मलिक जैसी शख्सियतों को बुलाया जा चुका है। इस साल 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में बॉबी देओल और राज बब्बर को बुलाने की तैयारी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed