{"_id":"5d162e3f8ebc3e3c671b3ecd","slug":"iit-kanpur-52-convocation-ceremony-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"52वें दीक्षांत समारोह में डिग्री-मेडल पाकर आईआईटीयंस के चेहरे पर नजर आई खिलखिलाहट, बेहद खास थे ये पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52वें दीक्षांत समारोह में डिग्री-मेडल पाकर आईआईटीयंस के चेहरे पर नजर आई खिलखिलाहट, बेहद खास थे ये पल
Sat, 29 Jun 2019 01:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में शुक्रवार को नजारा बेहद खास रहा। पूरा कैंपस में खुशनुमा माहौल, चहल-पहल थी। पढ़ाई और शोध में व्यस्त रहने वाले आईआईटीयंस के चेहरे पर खिलखिलाहट नजर आई। मौका था इंस्टीट्यूट के 52वें दीक्षांत समारोह का।
Trending Videos
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में डिग्री-मेडल लिए छात्र-छात्राएं अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सेल्फी और फोटो लेने में व्यस्त दिखे। समारोह में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम के 1626 छात्र-छात्राओं को उपाधि देकर सम्मानित किया गया।
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी के इतिहास में पहली बार निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को संस्कृत के श्लोक के साथ दीक्षा दिलाई। यही नहीं पहली बार जय भारती, वंदे भारती.... गीत के साथ समारोह का आगाज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत शोभायात्रा में भी भारतीय संस्कृति और सभ्यता की खूबसूरत झलकियां देखने को मिलीं। मल्टीनेशनल कंपनी साइंट के चेयरमैन और नैसकॉम के पूर्व चेयरमैन बीवीआर मोहन रेड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में 52वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग ब्रांच के टॉपर सोमेश्वर जैन को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आईआईटी बीओजी के चेयरमैन प्रो. के राधाकृष्णन, इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, डीआरडीओ की डायरेक्टर जनरल डॉ. टेसी थॉमस, भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद, इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षक, कर्मचारियों ने कुर्ता-पैजामा और महिलाओं ने साड़ी पहनकर समारोह की भव्यता बढ़ाई।