फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लास में कत्ल: RDX नाम से बना रखी थी आईडी, असलहों से भौकाल दिखा रहा था हमलावर, पुलिस रिकवर कर रही है चैट

Fri, 04 Aug 2023 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
ID was made in the name of RDX, attacker was showing fear with weapons, now police is recovering chat
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में दसवीं के छात्र की हत्या करने वाले हमलावर छात्र आपराधिक चकाचौंध से बेहद प्रभावित था। अपने दोस्तों और परिचितों के बीच भौकाल बनाए रखने के लिए उसने आरडीएक्स ब्वाय 444 नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया था। इस पर वह अक्सर असलहों के साथ फोटो व रील्स अपलोड करता था।



इस अकाउंट में उसने असलहों और स्टाइलिश लाइफ स्टाइल से जुड़े कई रील्स और फोटो डाले हैं। दो हफ्ते पहले एक स्टेटस भी लगाया जिससे स्पष्ट है कि अपने किसी दुश्मन को चेतावनी दे रहा था कि खेल तो बढि़या खेला पर बंदा गलत चुन लिया। अकाउंट में उसे चकेरी का एक एटीएम हैकर भी फॉलो करता है।

इसके पिता चकेरी में कुछ समय रहे हैं। ऐसे में उसकी हैकर से करीबी होने की भी संभावना है। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की पोस्ट को लाइक करते हैं। इसके अलावा महाराजपुर में उसके परिवार की रंजिश और झगड़ालू होते स्वभाव का भी पता चला है। रंजिश की वजह से परिवार के लोग गांव छोड़करर चकेरी में रहने चले आए थे।

ID was made in the name of RDX, attacker was showing fear with weapons, now police is recovering chat
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

लड़ाकू की प्रवत्ति बढ़ती चली गई
इकलौते बेटे पर दुश्मनों की नजर न पड़े, इसलिए उसे शहर से दूर पढ़ने पहले लखनऊ भेजा पर वहां भी झगड़े बढ़ने पर उसे कानपुर में फूफा के घर भेज दिया। हालांकि उसकी लड़ाकू की प्रवत्ति कम नहीं हुई, बल्कि और बढ़ती चली गई, जिसकी वजह से उसने अपने सहपाठी की ही हत्या कर दी।

ID was made in the name of RDX, attacker was showing fear with weapons, now police is recovering chat
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट
मामले की जांच कर रही पुलिस की कार्यशैली से परिजन संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि जिस तरीके से पुलिस को जांच कर आरोपी को जल्द सजा दिलानी चाहिए। वह उस तरह काम नहीं कर रही। स्कूल के अंदर चाकू पहुंच जाना और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ तक न करना उनकी जांच पर सवालिया निशान लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ID was made in the name of RDX, attacker was showing fear with weapons, now police is recovering chat
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मनोवैज्ञानिक संग क्लास के हर बच्चे से बात करेगी पुलिस
दसवीं कक्षा के बच्चे के अपने हाथ से चाकू से गोदकर सहपाठी की हत्या ने समाज के साथ साथ पुलिस तक को झंकझोर कर रख दिया है। पुलिस यह समझने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही और परिस्थितियां रही कि एक दसवीं का छात्र हत्यारा बन गया।

विज्ञापन
ID was made in the name of RDX, attacker was showing fear with weapons, now police is recovering chat
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

हत्या करने जैसी आपराधिक प्रवृत्ति कहां से आई
एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी छात्र के परिवार की पूरी पारिवारिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है। यह समझने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके अंदर हत्या करने जैसी आपराधिक प्रवृत्ति कहां से आई। इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले हर छात्र से पुलिस सादे कपड़ों में मनोवैज्ञानिक के साथ मिलकर बात करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed