फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीआईसीआई बैंक का मामलाः मिलने से पहले ही एक्टीवेट हो गया क्रेडिट कार्ड, 1.20 लाख की ठगी 

Mon, 07 Jan 2019 03:37 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 07 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
ICICI Bank case fraud Activated activated credit card
डेमो
साइबर ठगों ने कानपुर में एक डिग्री कालेज असिस्टेंट प्रोफेसर राधा कुशवाहा के क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख रुपये की खरीददारी कर ली। कार्ड एक्टीवेट कराने के लिए आईसीआईसीआइ बैंक पहुंचने पर उन्हें ठगी का पता चला। काकादेव पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर बैंक कर्मी ओम शिवम वर्मा को नामजद करते हुए अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।  

 
ICICI Bank case fraud Activated activated credit card
डेमो
रावतपुर गांव निवासी डॉ. दिनेश कुशवाहा नर्सिंगहोम चलाते हैं। उनकी पत्नी राधा विजय नगर स्थित सरस्वती डिग्री कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। राधा का आईसीआईसीआई बैंक की शास्त्री नगर शाखा में खाता है। राधा के मुताबिक उन्होंने एक नवंबर को क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में आवेदन किया था। 18 नवंबर को क्रेडिट कार्ड कोरियर के जरिए उनके घर पहुंचा। 19 नवंबर को वह क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने बैंक पहुंची तो कर्मचारियों ने बताया कि कार्ड से 1.20 लाख रुपये की खरीददारी भी हो चुकी है। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।
 
ICICI Bank case fraud Activated activated credit card
डेमो
इसके बाद वह पति के साथ एसएसपी से मिलीं। थाना प्रभारी के मुताबिक राधा के पति डॉ. दिनेश कुशवाहा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, शास्त्री नगर निवासी गिरीश चड्ढा की पत्नी सोनिया के क्रेडिट कार्ड से बीस हजार रुपये निकल गए। सोनिया के मुताबिक  5 जनवरी को उनके मोबाइल पर अनजान शख्स की काल आई। खुद को बैंक का अफसर बताकर शातिर उनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल कर ली। इसके बाद पेटीएम के जरिए दूसरे के खाते में रकम ट्रांसफर कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ICICI Bank case fraud Activated activated credit card
डेमो
आरोपी बैंक कर्मी पुलिस के रडॉर पर 
असिस्टेंट प्रोफेसर राधा कुशवाहा के मामले में एक पुलिस अफसर का कहना है कि आरोपी बैंक कर्मी क्रेडिट कार्ड का काम देखता है। वे क्रेडिट कार्ड बैंक से डिलीवर होने के बाद कोरियर कंपनी या डाक विभाग के कर्मचारी से साठगांठ कर उन्हें हासिल कर लेते है।
विज्ञापन
ICICI Bank case fraud Activated activated credit card
डेमो
फिर क्रेडिट कार्ड को एक्टीवेट कर खरीददारी या अन्य तरीकों से ग्राहकों को चूना लगा देते है। ओम शिवम वर्मा और उससे जुड़े लोगों के बारे मेें कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है, जिस पर काम चल रहा है। जल्द ही इस रैकेट को खुलासा किया जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed