फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला के प्यार में डूबा था, पत्नी को 'मौत की नींद' सुलाने के लिए बना बाजीगर, फरिश्ता बने ये लोग

Mon, 16 Jul 2018 08:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jul 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Husband wanted to kill wife in a second woman's affair
एसपी के साथ प्रशस्ति पत्र लिए खड़े महिला को बचाने वाले - फोटो : अमर उजाला
एक महिला के प्यार में दीवाने पति ने पत्नी को जलसा दिखाने के बहाने दर्दनाक मौत देने की साजिश रच डाली। वह वारदात को अंजाम देने ही जा रहा था कि उसी वक्त कुछ लोग फरिश्ता बनकर आ गए। मामला यूपी के (उरई ) जालौन जिले का है।



 
Husband wanted to kill wife in a second woman's affair
पति एक दूसरी औरत के चक्कर में पत्नी को मारना चाहता था
कुठौंद थाना क्षेत्र के यमुना नदी के पुल पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे तब हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक को महिला को जबरन नदी में फेंकने का प्रयास करते देखा। महिला के चिल्लाने पर राहगीर दौड़कर पहुंचे और उसे चंगुल से महिला को छुड़ाकर उसकी जान बचाई। रविवार को पीड़िता ने पति द्वारा ढाये गये जुल्मों के बारे में बताना शुरू किया तो हर किसी की आंख भर आई।


 
Husband wanted to kill wife in a second woman's affair
पति एक दूसरी औरत के चक्कर में पत्नी को मारना चाहता था
पूछताछ में मुबीना (28) पत्नी शफीक निवासी खोजाफुल थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात ने बताया कि उसका पति शफीक एक दूसरी औरत के चक्कर में उससे मारपीट करता है। पहले वह उसे अपने साथ रख चुका है। अब उसे हमेशा अपने पास रखने के लिए मुबीना की जान लेना चाहता है। इसीलिए वह उसे जलसा दिखाने के बहाने बाइक से यमुना नदी के पुल पर लाया और फेंकने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी पति शफीक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband wanted to kill wife in a second woman's affair
महिला को बचाने वालों को एसपी ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने मुबीना को बचाने वाले अनिल दुबे पुत्र श्रीकृष्ण निवासी निजामपुर थाना कुठौंद, वासू मिश्रा पुत्र कमलेश कुमार मिश्रा निवासी कस्बा कुठौंद व संदीप तिवारी पुत्र लाला तिवारी निवासी कस्बा कुठौंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आरोपी को पकड़ने वाली टीम में कुठौंद इंस्पेक्टर सुनील तिवारी, एसआई कमलप्रताप सिंह व सिपाही नाजिम हुसैन आदि शामिल रहे।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed