फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने गर्भवती पत्नी के सिर में सटाकर मारी गोली, हर ओर फैल गया खून ही खून फिर खुद को भी दी मौत

Sun, 17 Nov 2019 08:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Nov 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
husband brutally killed his pregnant wife
मृतक पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में पति की गोली से घायल गर्भवती नेहा (28) ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात गंभीर हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन उसे रीजेंसी ले गए थे। इसके पहले उसका पति पंकज गौतम शुक्रवार शाम को ही खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।


 
husband brutally killed his pregnant wife
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। ठेकेदारी पर सिलाई करने वाले पंकज (32) का शुक्रवार रात मायके जाने की जिद पर पत्नी नेहा से विवाद हुआ था। इस दौरान पंकज ने नेहा की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया था।

 
husband brutally killed his pregnant wife
मृतक पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पंकज की मौके पर ही मौत हो गई थी। नेहा को हैलट में भर्ती कराया गया था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि देर रात नेहा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रीजेंसी में भर्ती कराया। तड़के करीब तीन बजे नेहा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के सिर में गोली धंसी मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband brutally killed his pregnant wife
गर्भवती को खून से लथपथ हालत में अस्पातल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
गोली से दिमाग की नसें फट गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। पंकज की मां मुन्नी देवी ने बताया कि 16 जून 2007 में उनके पति श्याम सिंह की मौत हो गई थी। पंकज पर ही परिवार निर्भर था। बेटी संगीता की शादी की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। 

 
विज्ञापन
husband brutally killed his pregnant wife
गर्भवती की अधिक खून बह जाने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
पति द्वारा नेहा को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने देवर पवन उर्फ दीपक की तहरीर पर शुक्रवार देर रात हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी का कहना है कि नेहा के मौत के बाद मृतक पर हत्या, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed