{"_id":"5a979f9c4f1c1ba3378b6a22","slug":"horoscope-on-holi-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के दिन शुक्रदेव बदलेंगे चाल, इन राशि के जातकों के लिए होलिका दहन देखना हो सकता है अशुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन शुक्रदेव बदलेंगे चाल, इन राशि के जातकों के लिए होलिका दहन देखना हो सकता है अशुभ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Mar 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
होली के दिन यानी दो मार्च को शुक्रदेव चाल बदल रहे हैं। शुक्रवार को होलिका दहन होगा। पं. अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि होलिका दहन देखना कुछ के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।
डेमो पिक
राशि के अनुसार होलिका दहन देखने का फल अलग-अलग है। कुछ राशियों के लिए होलिका दहन कष्टों से मुक्तिकारक तो कुछ राशियों के लिए अमंगलकारी साबित हो सकता है। इस बार शुक्र गृह सुबह 11:43 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा। यह 26 मार्च को दोपहर 3:47 मिनट तक वहीं पर रहेगा।
डेमो पिक
शुक्र के मीन राशि में इस गोचर से विभिन्न राशियाें पर अलग-अलग प्रभाव होगा। मेष राशि वालाें को परिवार और संतान का सुख मिलेगा। वृष राशि वालों के लिए धनलाभ के संयोग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मिथुन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। कर्क राशि वालों के मनचाहे कार्य पूरे होंगे। सिंह राशि वाले किसी से उधार न लें और झगड़ों से बचें।
विज्ञापन
डेमो पिक
कन्या राशि वाले पढ़ाई पर ध्यान दें तो बेहतर भविष्य के संयोग बनेंगे। तुला राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर से धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धनु राशि वालों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।