फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर अखिलेश ने मीडिया को दी सलाह, कहा-'सही चीजें नहीं दिखाओगे तो आप पर भरोसा उठ जाएगा'

Fri, 02 Mar 2018 12:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about media and bjp government
अखिलेश यादव
होली पर सैफई पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बार मीडिया को बड़ी सलाह दे डाली। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी नेताओं को झूठ बोलने में माहिर बताया। अखिलेश ने मीडिया को लेकर कहा कि- सुना है पॉलीथीन लगाकर मथुरा में होली खेली पर टीवी के लोगों ने नहीं दिखाया। अगर हमारी सरकार में कोई भी घटना हो जाती थी तो मीडिया के लोग मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर दिखाते थे आज नहीं दिखा रहे हैं। मीडिया के लोग आप लोग अपना सम्मान बचाओ अगर आप लोग सही चीजें नहीं दिखाओगे तो लोगों का आप पर भरोसा उठ जाएगा। परिवार को एक साथ होने के सवाल पर कहा इस पर हम कुछ नहीं बोलेंगे पर अपने भाषण के दौरान कई बार कहां होली के त्योहार पर हम लोग पुरानी बातें भुलाकर गिले शिकवे मिटाकर एक साथ होते हैं। 




 

akhilesh yadav statement about media and bjp government
अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा रंगों का त्योहार है इस त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है होली पर पुरानी बातों को बुलाकर गले मिलते हैं। होली के त्योहार पर बहुत सारी बातें भूल जाते हैं गुजिया मिठाई खा कर के एक दूसरे के साथ मिलते है। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इन त्यौहारों पर कब्जा जमाना दिखाने लगे हैं। होली का त्योहार देश में हर जगह हर जाति धर्म के लोग एक साथ गले मिलकर मनाते हैं इस त्यौहार पर बहुत सी चीजें भुलाने को भी होती हैं।

akhilesh yadav statement about media and bjp government
अखिलेश यादव
बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा दिखाने के लिए बहुत लोग होली मना रहे हैं बताओ अयोध्या में कलाकारों को बुलाकर कहते हैं यह भगवान हैं हेलीकॉप्टर सरकारी था उसको पुष्पक विमा न बना दिया होली का त्योहार नफरत नहीं लाता है खुशियां लाता है। किसानों को कुछ मिल नहीं रहा इस सरकार में नौजवान से लेकर सभी परेशान हैं। कर्जा माफी ने किसानों के साथ छल किया है न जाने कितने किसानों ने आत्महत्या की।  हमारे देश में गरीबों की संख्या अधिक है जो जल्दी बहकावे में आ जाते हैं नोटबंदी से कौन से गरीब को फायदा हुआ है अगर फायदा हुआ है तो सबसे ज्यादा अमीर लोगों को हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about media and bjp government
अखिलेश यादव
बीजेपी के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी ज्यादा खराब है कि आज तक कभी हुई ही नहीं। जगह-जगह हत्या, लूट, डकैती, फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।  सरकार रजिस्ट्री से लेकर सारी चीजें आधार कार्ड से जोड़ रही है। हम भी कहते हैं हमें भी जोड़ दिया जाए जिससे हमारा हक तो मिलेगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर फिर से तंज कसा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed