फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तस्वीरों में देखें, अमेरिकन भाभी संग ‘होली की मस्ती’

Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
holi with american bhabhi
क्रिस्टेन के साथ होली खेलती लड़कियां - फोटो : ओपी वाधवानी

अमेरिकन भाभी संग होली की मस्ती ने त्योहार का रंग और गहरा दिया। हर कोई नई नवेली विदेशी बहू, भाभी और चाची के साथ होली खेलने को बेताब दिखा। अमेरिका के कैनेसर सिटी की रहने वाली क्रिस्टेन कानपुर के रजत मल्होत्रा की पत्नी हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों की शादी कानपुर के एक गेस्टहाउस में हुई थी। 

...तस्वीरों में देखें, अमेरिकन भाभी संग ‘होली की मस्ती’

holi with american bhabhi
क्रिस्टेन के साथ होली खेलती लड़कियां
कनपुरिया छोरे से शादी करने के बाद सात समंदर पार से आई क्रिस्टेन बेटेन फील्ड ने होली पर डान्स कर अपना खूब रंग जमाया।  क्रिस्टेन और रजत मल्होत्रा की दोस्ती फेसबुक की वीगन कम्युटी में चैटिंग के दौरान हुई थी। पहली होली पर क्रिस्टेन ने रुचि मल्होत्रा, अल्का, सोनिया और उसकी सहेलियों के संग रंग खेला।  

...तस्वीरों में देखें, अमेरिकन भाभी संग ‘होली की मस्ती’

holi with american bhabhi
क्रिस्टेन के साथ होली खेलती लड़कियां - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। दोनों के घरवाले भी शादी के लिए तुरंत तैयार हो गए। कानपुर के गोविन्द नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में इंडियन पंजाबी रीतिरिवाज से 26 फरवरी 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। कानपुर में शादी के बाद रजत और क्रिस्टेन की ये पहली होली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, अमेरिकन भाभी संग ‘होली की मस्ती’

holi with american bhabhi
क्रिस्टेन के साथ होली खेलती लड़कियां
क्रिस्टेन ने अपनी नंदों के साथ होली पर जमकर डांस भी किया। कानपुर 4 ब्लॉक हनुमान मंदिर के पास रहने वाले रजत मल्होत्रा दिल्ली की एक रियल इस्टेट कंपनी में मैनेजर हैं। रजत अमेरिकन वीगन कम्युनिटी के ऑनलाइन सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, अमेरिकन भाभी संग ‘होली की मस्ती’

holi with american bhabhi
क्रिस्टेन के साथ होली खेलती लड़कियां
होली पर क्रिस्टेन अपने परिवार के साथ बेहद खुश दिख रही थीं। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान रजत और क्रिस्टेन बेटेन की बातचीत दो सालों से हो रही थी। चैटिंग के दौरान बातों ही बातों में दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने शादी करने का फैसला किया। क्रिस्टेन अमेरिका के कैनेसर सिटी की रहने वाली हैं। क्रिस्टेन के पिता जे बेटेन फील्ड मां फेथी बेटेन और बहन केटिना रजत के साथ शादी होने की खबर सुनकर बेहद खुश थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed