मशहूर आईएएस बी चंद्रकला ने कैसे मनाई होली, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रकला की पॉपुलारिटी का आलम कुछ इस कदर है कि उनकी होली खेलती फोटोज को फेसबुक पर 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है। केवल इतना ही नहीं इन तस्वीरों को 13 हजार से अधिक लोगों ने उनकी होली एल्बम बनाकर शेयर भी किया है। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने फैन्स हैं।
2008 में IAS बनी थी बी चंद्रकला...
2008 में आंध्र प्रदेश की मूलनिवासी बी चंद्रकला नीरू ने IAS एग्जाम पास किया था। इसके बाद उन्हें यूपी कैडर में पोस्टिंग दी गई। अपनी पोस्टिंग के बाद से ही चंद्रकला सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि देशभर में पॉपुलर हो चुकी हैं।
...तो ऐसे पॉपुलर हुई थी चंद्रकला
38 साल की चंद्रकला एक लोकल कॉन्ट्रेक्टर को लताड़ लगाने के बाद पॉपुलर हुई थीं। दरअसल, कॉन्ट्रेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य में बड़ा झोलझाल किया था जिसे डीएम ने हाथोंहाथ पकड़ लिया। बीच सड़क पर ही डीएम ने कॉन्ट्रेक्टर को जमकर फटकार लगाई थी।