{"_id":"5b4e2c844f1c1b51748b5816","slug":"high-alert-in-central-jail-for-killer-suneel-rathi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भूनने वाले सुनील राठी को लेकर 'सेंट्रल जेल में हाई अलर्ट', ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भूनने वाले सुनील राठी को लेकर 'सेंट्रल जेल में हाई अलर्ट', ये है वजह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भून कर हत्या करने वाले माफिया सुनील राठी के फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में पहुंचते ही सुरक्षा पहले से भी ज्यादा सख्त कर दी गई है। मंगलवार को केंद्रीय कारागार के आसपास बने घरों पर किरायेदार रखने पर पाबंदी लगा दी गई। विषम परिस्थितियों में अगर कोई किरायेदार को रखता है तो उसका पुलिस से सत्यापन कराना होगा। यह निर्णय सेंट्रल जेल में सुनील राठी के आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। मंगलवार को फतेहगढ़ कोतवाल ने सेंट्रल जेल चौकी पर केंद्रीय कारागार के आसपास बने मकानों के मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने किरायेदार न रखने के निर्देश दिए हैं।
सेंट्रल जेल के आसपास नहीं रह पाएंगे किरायेदार
बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की पश्चिम के माफिया सुनील राठी ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। शासन ने जेल में रिक्त चल रहे अफसरों के पदों को भी भरना शुरू कर दिया है। जेल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जेल में बैरकों की तलाशी रोजाना हो रही है।
मंगलवार को फतेहगढ़ कोतवाल झाझनलाल ने सेंट्रल जेल के आसपास रहने वाले मकान मालिकों की सेंट्रल जेल चौकी पर शाम को बैठक ली। इसमें शिवम दुबे, सुधीर सक्सेना, अरुण सक्सेना, रामजी शुक्ला, अवधेश शुक्ला, रामनरेश मिश्रा, अनिल शर्मा, सर्वेश राठौर आदि उपस्थित रहे। कोतवाल ने गृहस्वामियों से कहा कि वह मकान में किसी भी किरायेदार को न रखें। अगर कोई मकान मालिक कमरा किराये पर देना चाहता है तो वह किरायेदार का पुलिस से सत्यापन कराएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति को घर के आसपास देखें तो पुलिस को सूचना दें। कोतवाल ने बताया कि एसपी के आदेश पर सेंट्रल जेल में बंद सुनील राठी के आने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। चौकी प्रभारी को भी इलाके में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सेंट्रल जेल अधीक्षक छुट्टी से लौटे, किया निरीक्षण...

सेंट्रल जेल चौकी पर मकान मालिकों के साथ बैठक करते कोतवाल।
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के अधीक्षक और डीआईजी जेल वेदप्रकाश त्रिपाठी कई दिनों से अवकाश पर चल रहे थे। मंगलवार को वे लौट आए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधीक्षक ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने के साथ ही बैरकों की तलाशी ली। इसके साथ ही राठी की हाईसेक्योरिटी सेल का भी जायजा लिया। ब्यूरो
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सुभाष ठाकुर की मुलाकात पर लगी रोक...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सुभाष ठाकुर की मुलाकात पर लगी रोक...
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन ने पूर्वांचल के माफिया और छोटा राजन के अतिकरीबी सुभाष ठाकुर की मुलाकात पर रोक लगा दी। इसके साथ ही सुनील राठी की मुलाकात पर भी रोक लगी है। हालांकि मंगलवार को भी कोई भी मुलाकात करने नहीं आया। जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जेल की व्यवस्था को सही करने के लिए यह कदम उठाया गया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- राठी के परिजनों की नहीं कराई मुलाकात...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- राठी के परिजनों की नहीं कराई मुलाकात...
विज्ञापन
सुनील राठी के जेल में आने के बाद लिया गया निर्णय
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में बंद माफिया सुनील राठी से मुलाकात करने के लिए उसका भाई और परिवार के अन्य लोग लक्जरी कार से मंगलवार को पहुंचे। यहां पर जेल प्रशासन ने मुलाकात पर रोक की बात कह कर वापस भेज दिया। हालांकि जेल प्रशासन ने साथ में लाए गए कपड़े परिजनों से ले लिए। जेल सूत्रों ने बताया कि सुनील राठी के परिवार वाले मुलाकात के लिए आए थे। सुरक्षा को लेकर उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। उधर, सेंट्रल जेल के अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है।