यूपी में आज फिर अन्नदाताओं पर जबरदस्त कहर टूटा है। जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के दो गांव के खेतों में भीषण आग से फसल की भारी तबाही की सूचना है। इन दोनों गांव की सीमा आपस में सटी हुई है।
हर तरफ तबाही की आग में जल रहा अन्नदाता, आज यहां टूटा कहर
कानपुर देहात के घाटमपुर इलाके के थिरम्मनपुर और मोहसीनपुर साड़ गांव में मंगलवार दोपहर को खेतों में आग लगने से सौ बीगा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है इलाके में तेज हवाएं चल रही है, इस वजह से आग तेजी से फैलती जा रही है।
आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो महज एक गाड़ी मौके पर पहुंच सकी। लेकिन इस गाड़ी ने खेतों में आग बुझाने का काम नहीं किया।
दमकल कर्मियों ने गाड़ी को बस्ती की तरफ ले जाकर खड़ा कर दिया है। इनका कहना है बस्ती को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।