इटावा जिले में एकता कॉलोनी में पानी भरे गड्ढे में मासूम हर्षित की गिरकर मौत होने के बाद मां कविता उसके शव को सीने से लगाए रही। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि कलेजे का टुकड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बेटे हर्षित के चेहरे पर बार-बार वह हाथ फेरती रही। कहा कि हंस दे एक बार बेटा... बाद में सो जाना।
बेटे हर्षित के शव को लेकर जैसे ही सिपाही सोनू घर पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मां कविता ने हर्षित के शव को गोद में ले लिया और जमीन पर बैठ गई। कविता कह रही थी, मेरे हरषु को कुछ नहीं हुआ, देखना अभी उठेगा और मेरे गले से लग जाएगा।
बेटे के कपड़े गीले देख बोली, अरे हरषु को तो ठंड लग जाएगी... जल्दी इसके कपड़े लेकर आओ। कुछ ही देर में जैसे ही कपड़े आए, तो वह बदलने में लग गई। सीओ सिटी अमित सिंह और फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी ने सोनू से पूरे मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।
2 of 6
हर्षित की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
शव लेकर मथुरा रवाना हो गया परिवार
पहले हर्षित का अंतिम संस्कार यमुना नदी के तट पर करने की तैयारी थी। लेकिन शाम को मथुरा से सोनू के पिता श्रीचंद्र पहुंचे और उन्होंने मथुरा में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर पूरा परिवार मथुरा रवाना हो गया।
3 of 6
हर्षित की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पानी भरे गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत
बुधवार सुबह घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिरकर सिपाही के मासूम बेटे की मौत हो गई। सिपाही बेटे के शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। आरोप लगाया कि बीमार पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिए उसे अवकाश नहीं मिला। अफसरों ने किसी तरह समझाकर उसे घर भेजा।
4 of 6
हर्षित की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के महुर्रा थानाक्षेत्र के गांव नगला भूरिया निवासी सिपाही सोनू सिंह वैदपुरा थाने की क्यूआरटी में तैनात हैं। बुधवार सुबह सोनू ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान छोटा बेटा हर्षित उर्फ गोलू (2) खेलते-खेलते घर के बाहर निकल गया और बगल में खाली पड़े प्लॉट तक पहुंच गया।
5 of 6
हर्षित की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
यहां पानी भरे गड्ढे में हर्षित गिर गया। करीब 10 मिनट बाद जब सोनू और उनकी पत्नी कविता को हर्षित नहीं दिखा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गड्ढे में हर्षित की कैप नजर आई। सोनू और घर के पास रहने वाले प्रदीप यादव ने उसे बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।