{"_id":"63bfa94395b7b138bc0013e3","slug":"paramedical-student-committed-suicide-by-writing-suicide-note-in-etawah-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा: मम्मी-पापा आप कभी एक दूसरे से लड़ाई न करना, छोटे भाई सबका ख्याल तुम रखना और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा: मम्मी-पापा आप कभी एक दूसरे से लड़ाई न करना, छोटे भाई सबका ख्याल तुम रखना और...
Thu, 12 Jan 2023 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Jan 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
सैफई में छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
मम्मी-पापा आप कभी एक दूसरे से लड़ाई मत करना। आप सभी लोगों का ख्याल छोटे भाई नितिन को रखना है। मैं करुणानिधि मर्जी से पूरे होश में खुदकुशी कर रहा हूं। किसी का भी दबाव नहीं है। मेरे मरने का कारण अवसाद है। यह बात पैरामेडिकल छात्र के सुसाइड नोट में लिखी मिली है। वहीं मृतक के परिजनों ने कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सुसाइड नोट में करुणा ने मेरे प्यारे माता-पिता, भाई, बाबा मैं आप सभी के विश्वास पर खरा नहीं उतर सका, यह बात भी लिखी है। लिखा है कि आप लोग किसी पर कोई कार्रवाई मत करना। जल्दी हो सके तो मुझे भूल जाना। रायबरेली के थाना जगतपुर पोस्ट खुदई निवासी करुणानिधि (22) का शव मंगलवार शाम को इटावा के सैफई में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था।
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता प्रदीप कुमार शर्मा और भाई कृपानिधि ने बताया कि सोमवार रात को करुणा से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने कहा कि करुणा ने फंदा कब लगाया इस बारे में भी जानकारी नहीं हो सकी है।
हॉस्टल में जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे यदि हॉस्टल में लगे होते तो पता चल सकता था कि भाई से मिलने कौन आया और वह कब कमरे में गया। अभी तक उन लोगों को सुसाइड नोट और मोबाइल तक नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल में जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक महीने बाद मोबाइल मिलने की बात कह रही है। पिता ने सवाल उठाए कि जब सोमवार रात तक सब ठीक था तो इसके बाद क्या हुआ जो बेटे को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
हॉस्टल में मौजूद पुलिस और छात्र
- फोटो : अमर उजाला
उधर सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर करुणानिधि के परिजनों से मुलाकात और पूछताछ की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुसाइड नोट फोरेंसिक टीम के पास है।