फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरदोई हादसा: सड़क पर बिखरी लाशें और खूनी ही खून, ऑटो में भी फंसे थे शव; अंकित के दोनों पैर कटकर रोड पर गिरे

Fri, 16 May 2025 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 May 2025 10:18 AM IST
सार

हरदोई के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक और ओवरलोड ऑटो की टक्कर में मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सड़क पर लाशें बिखरी हुई थीं। एक युवक के दोनों पैर भी कट गए। 

विज्ञापन
Hardoi Road Accident Four bodies and two legs were seen scattered on road See Photos
Hardoi Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में संडीला बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने के बाद चालक और एक सवारी के शव ऑटो में ही फंस गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मशक्कत कर दोनों के शव बाहर निकलवाए। इतना ही नहीं कई शव सड़क पर भी बिखरे पड़े थे। इन शवों को पुलिस कर्मियों ने फौरन ही उधर से गुजर रहे एक पिकअप को रोककर उसमें रखवाया। इसके बद इन्हें मोर्चरी भेजा गया। 


कासिमपुर थाना क्षेत्र के बाजारखेड़ा निवासी रंजीत ऑटो चला रहा था। मलहनखेड़ा निवासी अरविंद भी रंजीत के पास ही बैठा था। चावल लदे ट्रक की टक्कर लगने पर ऑटो पलट गया। 
 
Hardoi Road Accident Four bodies and two legs were seen scattered on road See Photos
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद
पलटने के दौरान इसमें सवार पिंकी, फूलजहां, अंकित सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही इनकी की भी मौत हो गई। इनके शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। रंजीत और अरविंद ऑटो का अगला हिस्सा बिल्कुल पिचक जाने से इसमें ही दब गए। राहगीरों ने फौरन ही दोनों को निकालने की कोशिश की शुरू की, लेकिन लगभग दस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों को ऑटो से निकालने की कोशिश में एक सिपाही के हाथ में भी चोट लग गई। 
Hardoi Road Accident Four bodies and two legs were seen scattered on road See Photos
अंकित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सड़क पर मिले दोनों पैर अंकित के थे
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बहदिन निवासी अंकित (20) के हादसे के दौरान दोनों पैर कट गए। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से कटे उसके दोनों पैर सड़क पर बिखरे नजर आए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पैर शव के साथ ही रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardoi Road Accident Four bodies and two legs were seen scattered on road See Photos
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद
खून के छीटें पड़ रहे थे तो डालनी पड़ी मिट्टी 
घटना के बाद सड़क पर खून ही खून फैला नजर आ रहा था। राहत कार्यों के लिए पहुंच रहे वाहनों के पहिये खून पर पड़ रहे थे तो खून की छीटें आसपास खड़े लोगों पर पड़ रही थीं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर खून पर मिट्टी डालना शुरू की। काफी देर तक मिट्टी डालने के बाद खून दिखना बंद हुआ और तभी वाहनों को आवागमन की छूट भी दी गई।

 
विज्ञापन
Hardoi Road Accident Four bodies and two legs were seen scattered on road See Photos
मौके पर खड़े वाहन - फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम के बाद छह एंबुलेंस से भेजे गए सात शव
संडीला कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद शवों का पोस्टमार्टम संडीला सीएचसी में कराया गया। इसके बाद एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था कर शवों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया। घटना में मृत मां बेटे के शव एक साथ एक एंबुलेंस से ही भेजे गए। बाकी सभी के लिए अलग-अलग एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed