फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'छत पर मिलने बुलाया... गला काटा और नीचे फेंका', प्रेमी ने इसलिए महिला को मारा; बोला- उसके लिए शादी भी न की

Wed, 14 May 2025 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 May 2025 01:33 PM IST
सार

कानपुर के चौबेपुर के ब्रह्मनगर में महिला बीनू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीनू की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। उसने पुलिस को बताया कि मैंने उसे पत्नी की तरह रखा, उसके लिए शादी भी नहीं की, फिर भी उसने धोखा दे दिया।

विज्ञापन
Lover had murder woman Beenu Kanpur police arrested him
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर के ब्रह्मनगर निवासी बीनू शर्मा (32) की हत्या उसके पति संजय शर्मा ने नहीं बल्कि रौतेपुर गांव निवासी उसके प्रेमी अनुज दुबे ने की थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गिरफ्तार कर उसके पास से बीनू का मोबाइल, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। 


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बीनू दो और लोगों से बातचीत करने लगी थी। इसके चलते वह काफी गुस्से में था। इसी वजह से उसने बीनू को मिलने के लिए छत पर बुलाया और विवाद के बाद उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक कर भाग निकला।

डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि ब्रह्मनगर निवासी संजय की पत्नी बीनू की रविवार रात में हत्या कर शव को खंडहर से दस फिट नीचे फेंक दिया गया था। मामले में बीनू की मां लक्ष्मी ने संजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
Lover had murder woman Beenu Kanpur police arrested him
बीनू की फाइल फोटो और आरोपी - फोटो : संवाद
पुलिस ने पति संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान संजय ने रौतेपुर निवासी अनुज दुबे पर हत्या की आशंका जाहिर की। इसके बाद पुलिस ने अनुज को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ शुरू हुई तो अनुज ने बीनू से संबंध की बात स्वीकार ली। बताया कि बीनू के दो अन्य युवकों से भी करीबी संबंध थे और उनसे बात करती थी। 

 
Lover had murder woman Beenu Kanpur police arrested him
थाने में गुमशुम बैठे बीनू के बच्चे - फोटो : संवाद
दोनों ने एक बार दो अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। अपने और बीनू के फोटो लगाकर चैट अपलोड कर दी। इसे उसने देख लिया था। डीसीपी ने बताया कि बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे अनुज ने बीनू को मिलने के लिए बुलाया। वहां पर दोनों के बीच दूसरे युवकों से बातचीत और संबंधों को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover had murder woman Beenu Kanpur police arrested him
बीनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इसके बाद अनुज ने बीनू के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। फिर उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसे उठाकर खंडहर में नीचे फेंक दिया। बीनू का मोबाइल अपने साथ रौतेपुर गांव ले गया और गांव के बाहर मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने जब बीनू की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई तो पता चला कि रविवार रात 11:50 बजे बीनू के मोबाइल पर एक विज्ञापन का मैसेज आया था। 

इसी मैसेज के दौरान फोन की लोकेशन रौतेपुर के पास ही थी। फिर 11:53 बजे फोन बंद हो गया और वो रौतेपुर गांव के बाहर ही की लोकेशन थी। इससे यह तय हो गया कि जब शव यहां था तो मोबाइल ले जाने वाले ने ही हत्या की होगी। इसके बाद पुलिस ने रौतेपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Lover had murder woman Beenu Kanpur police arrested him
बीनू की फाइल फोटो और आरोपी - फोटो : संवाद
पांच साल पहले हुई थी आरोपी की बीनू से मुलाकात
बीनू अपने परिवार के साथ ब्रह्मनगर में जिस मकान में किराए पर रहती थी, उसी के नीचे वाले हिस्से में सौरभ शुक्ला किराए पर रहता है। सौरभ शुक्ला और आरोपी अनुज दुबे एक ही गांव के हैं। इसके चलते अनुज का उसके घर अक्सर आना जाना लगा रहा। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर एक दो मुलाकातों के बाद दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर देकर बात आगे बढ़ाई और तब से दोनों के बीच संबंध थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed