{"_id":"5b6844914f1c1b0c718b81dc","slug":"happiness-in-the-house-of-up-board-topper-rishabh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असली स्टारः रिजल्ट नहीं अब इस वजह से यूपी बोर्ड टॉपर के घर पर है खुशी का माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली स्टारः रिजल्ट नहीं अब इस वजह से यूपी बोर्ड टॉपर के घर पर है खुशी का माहौल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड टॉपर के गांव की सड़क और ऋषभ सोनकर की पुरानी तस्वीर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में नौवां पोजीशन लाने वाले टॉपर ऋषभ सोनकर के गांव में इस समय खुशी का माहौल है। इस होनहार छात्र के गांव पहुंचने वाले रास्ते पर अब कीचड़ नहीं मिलेगा। लोनिवि (प्रांतीय खंड) 48 लाख रुपये से गांव की 750 मीटर सड़क बनाएगा।
Trending Videos
यूपी बोर्ड टॉपर के गांव की सड़क
रविवार को लखनऊ में हुई घोषणा के बाद इस पर अमल शुरू हो गया। मेधावी के पिता ने बताया उनका बेटा इस समय कोटा (राजस्थान) में पढ़ाई के लिए गया है। लोनिवि (प्रांतीय खंड) के अधिशाषी अभियंता अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया इंगोहटा गांव से हाईवे निकला है। वहीं गांव से छानी जाने के लिए संपर्क मार्ग है। इसके चलते छानी मार्ग से छात्र ऋषभ सोनकर के मकान तक 750 मीटर सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए शासन से 48 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पौत्र की मेहनत से आसान हुआ रास्ता ...
बाबूराम सोनकर
ऋषभ के बाबा बाबूराम सोनकर दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं। पौत्र की सफलता से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा गांव की गलियों से सभी वाकिफ हैं। घर से निकलने पर बाजार के निकट रास्ता कीचड़ से पटा रहता है। कहा पौत्र ने नाम रोशन किया और रास्ता भी आसान कर दिया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बारिश में बजबजाती हैं सड़कें ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बारिश में बजबजाती हैं सड़कें ...
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ, चंद्रपाल साहू
इंगोहटा निवासी चंद्रपाल साहू ने बताया गांव की आबादी करीब 25 हजार है। ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त और बारिश में बजबजाती हैं। बाजार से डाकघर तक का रास्ता चलने लायक नहीं है। आवागमन में दिक्कत होती है। जो काम जनप्रतिनिधि नहीं करा सके वह होनहार ऋषभ ने कर दिखाया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 1.43 करोड़ से बनेंगी मंडल के मेधावियों की सड़कें...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 1.43 करोड़ से बनेंगी मंडल के मेधावियों की सड़कें...
विज्ञापन
यूपी बोर्ड टॉपर के गांव की सड़क
चित्रकूटधाम मंडल में यूपी बोर्ड के प्रदेश स्तर पर चार इंटरमीडिएट टॉपर्स के घरों की 6.41 किलोमीटर लंबी सड़कें प्रदेश सरकार द्वारा बनवाई जा रही हैं। इनमें कई निर्माणाधीन हैं। चारों मेधावियों के घरों की सड़कों के लिए कुल 1 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे। सड़क पीडब्ल्यूडी बनवा रही है। रविवार (5 अगस्त) को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री/पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मेधावी छात्रों के सम्मान में माग निर्माण से संबंधित पत्रिका ‘गौरव पथ’ भी जारी की। इसमें चारों मेधावियों का संक्षिप्त ब्योरा और सड़कों की लंबाई व लागत लिखी है।