एक से एक हुनरमंद इस दुनिया में मौजूद हैं। अब इटावा के अनुज को ही ले लीजिए। जनाब ने एक अजीबो-गरीब हुनर पाल रखा है। वह 20 से 25 फीट ऊपर रसगुल्ले को उछालकर पलक झपकते ही मुंह में लपक लेते हैं। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि बचपन से ही अंगूर व चने उछाल कर खाया करते थे। इसके बाद उन्होंने रसगुल्ले उछाल कर खाने शुरू कर दिए। इसमें उनको महारत हासिल हो गई।
2 of 4
रसगुल्ला उछालकर खाने वाले अनुज कुमार
इटावा शहर में शांति कालोनी निवासी रामसेवक यादव के पुत्र अनुज कुमार करतब दिखाने में माहिर हैं। वह 20 से 25 फीट ऊपर रसगुल्ले उछालकर मुंह में लपक लेते हैं। अनुज कुमार ने बताया कि वह अपना नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। उनके कूल्हों में समस्या है जिससे उनके हिप ज्वाइंट का आपरेशन भी हो चुका है।
3 of 4
रसगुल्ला उछालकर खाने वाले अनुज कुमार
अभी एक आपरेशन होना बाकी है। अनुज ने बताया कि वह अपना दूसरा आपरेशन वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बाद ही कराना चाहते हैं। अनुज ने बताया कि वे अपनी इस कला का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने भी कर चुके हैं।
4 of 4
रसगुल्ला उछालकर खाने वाले अनुज कुमार
अखिलेश यादव ने इनके करतब की काफी तारीफ की थी। 22 दिसंबर 2017 को लखनऊ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी उन्होंने यह करतब दिखाया था। वह इंडियास गॉट टैलेंट में भी ऑडिशन दे चुके हैं। दो बच्चों के पिता अनुज सैफई से आईटीआई कर रहे हैं।