फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अडानी समूह ने दिखाई मेट्रो प्राेजेक्ट काे लेकर दिलचस्पी, यह रही वजह

Tue, 30 Jan 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
adani group interested in kanpur metro project
डेमो पिक
शहर में प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट में साझीदारी के लिए गुजरात के अडानी समूह ने रुचि दिखाई है। मेट्रो प्रोजेक्ट में निवेश के बाद होने वाले नफा-नुकसान की गणना के लिए कंपनी के प्रतिनिधि मंगलवार को केडीए आएंगे।


 
adani group interested in kanpur metro project
डेमो पिक
प्रतिनिधि मेट्रो की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और इसके प्रस्तावित रूट का अध्ययन और परीक्षण करेंगे। केडीए मेट्रो समेत कई प्रोजेक्टों की इंवेस्टर्स मीट में भी रखेगा। कानपुर मेट्रो की संशोधित डीपीआर को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। संशोधित डीपीआर में मेट्रो की लागत 18,308 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें करीब 25-25 फीसदी (ऋण समेत) अंश केंद्र और राज्य सरकारें देंगी।

 
adani group interested in kanpur metro project
डेमो पिक
बाकी 50 फीसदी अंश (करीब नौ हजार करोड़ रुपये) निजी साझीदार को वहन करना होगा। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि 21 और 22 फरवरी को लखनऊ में होने वाली इंवेस्टर्स मीट के लिए देश भर में बैठकें, रोड शो कर रहे हैं। इनके जरिए निवेशकों को प्रदेश में जारी प्रोजेक्टों में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
adani group interested in kanpur metro project
डेमो पिक
​बीते दिनों मुंबई में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव (आवास) मुकुल सिंहल ने विभिन्न कंपनियों के निदेशकों को मेट्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने का न्योता दिया था। सोमवार को केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि अडानी समूह की ओर से लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में मंगलवार को प्राधिकरण में प्रतिनिधिमंडल आएगा। कंपनी के प्रतिनिधि मेट्रो की डीपीआर समेत अन्य जानकारियां लेंगे। मेट्रो रूट का दौरा भी संभावित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed