{"_id":"5ae8a22e4f1c1b9f098b7967","slug":"group-marriage-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक विवाह समारोह का गवाह बना कानपुर, 374 बेटियों के साथ 11 मुस्लिम जोड़ों की हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक विवाह समारोह का गवाह बना कानपुर, 374 बेटियों के साथ 11 मुस्लिम जोड़ों की हुई शादी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के शास्त्रीनगर का बड़ा सेंट्रल पार्क एक मई को ऐतिहासिक विवाह समारोह का गवाह बना। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग की ओर से आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 374 श्रमिकों की बेटियों का विवाह हुआ। इसमें से 11 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। एक विधवा का भी घर बसा। समारोह में 434 जोड़ों को विवाह के लिए बुलाया गया था।
374 ने थामा एक दूसरे का हाथ
सामूहिक विवाह समारोह के लिए सेंट्रल पार्क में भव्य पंडाल सजाया गया था। जोड़े अपने परिजनों के साथ सुबह से ही पहुंचने लगे थे। सुबह 8:30 बजे एक साथ 374 दूल्हों की बारात वेलफेयर सेंट्रल पार्क से उठी और विवाह स्थल पर पहुंची। यहां पर हिंदुओं और मुस्लिमों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए थे। एक ओर वेदी बनाई गईं थीं।
मुस्लिम महिलाअाें ने भी पढ़ा निकाह
इनमें गायत्री परिवार के महिला और पुरुष पुरोहितों ने रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया। वहीं शहरकाजी मतीनुल हक ओलामा काजमी ने 11 जोड़ों का निकाह पढ़ाया। विवाह समारोह के बाद मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 11 जोड़ों को मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया। उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि जो बेटियां शादी में नहीं आ पाई हैं, उनके परिजनों का अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग भरता दूल्हा
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, महापौर प्रमिला पांडेय के अलावा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, प्रतिभा शुक्ला, भगवती सागर, एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता के अलावा कमिश्नर सुभाष चंद्र, एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार के अलावा श्रम विभाग के अफसर व कर्मचारी भी मौजूद रहे।