{"_id":"6273529ae2b38129e1495c1d","slug":"groom-grandfather-and-brother-in-law-died-in-harsh-firing-in-chitrakoot-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में बंदूक: नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार, 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियों से मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में बंदूक: नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार, 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियों से मचाया तांडव
Thu, 05 May 2022 10:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 May 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। दूल्हे के एक चाचा और एक पड़ोसी घायल हैं। घटना के बाद दूल्हा समेत अन्य बराती भाग गए। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी हिस्ट्रीशीटर को तलाश रही है।
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि प्रतिस्पर्धा में करीब 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। असलहों में कारतूस लोड करते समय ही दो लोगों को गोली लग गई। कारतूसों के छर्रे दो अन्य बरातियों को लगे।
दादा रामलखन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामकरन के चेहरे के पास लगी गोली आर पार कर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विपरीत रामलखन को कंधे के नीचे गोली लगी। इसकी अस्पताल में मौत हुई। अन्य के हाथ व पेट में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष फायरिंग जान गंवाने वाला रामलखन पेशे से किसान था। उसकी पत्नी रानी देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। इसी प्रकार जान गंवाने वाला दूल्हे का जीजा रामकरन का परिवार भी कृषि पर आश्रित है।
विज्ञापन
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उसकी पत्नी ज्ञानू ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। इस घटना के बाद इन दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक सपा के अनिल प्रधान और समाजसेवी रज्जब अली ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।