फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी...

Mon, 11 Feb 2019 08:24 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
good news for farmers before Lok Sabha elections
डेमो पिक
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) की आचार संहिता लागू होने से पहले किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंचाने के लिए शासन और प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाए है। इसी कारण योजना की घोषणा होने के 9 दिन में 8 हजार से ज्यादा किसानों का डेटा लॉक कर दिया गया है।
good news for farmers before Lok Sabha elections
डेमो पिक
डेटा लॉक करने में उन्नाव जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रशासन का दावा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह से किसानों के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा। 1 फरवरी को पेश बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की है।
good news for farmers before Lok Sabha elections
डेमो पिक
इसके तहत 2 हेक्टेयर यानि अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाएंगे। हर चार माह में 2 हजार रुपये की किश्त किसान के खाते में भेजी जाएगी। सरकार के आदेश के तहत किसानों के खातों में फरवरी अंतिम सप्ताह तक पहली किश्त भेज देनी है। इसके लिए शासन और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
good news for farmers before Lok Sabha elections
डेमो पिक
अभी तक पात्रता की श्रेणी में आए 8258 किसानों का डेटा वेबसाइट पर फीड किया जा चुका है। प्रदेश की सूची में जनपद दूसरे स्थान पर है। जिले से आगे केवल अमरोहा है जहां 17 हजार से अधिक किसानों का डेटा फीड किया जा चुका है। दावा है कि जिस तेजी से किसानों का सत्यापन करके डेटा लॉक किया जा रहा है उससे जिले के हजारों किसानों के खातों में इसी माह योजना की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये पहुंचने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
good news for farmers before Lok Sabha elections
डेमो पिक
444064 किसानों को दिया जाना है लाभ
2 हेक्टेयर तक खेती वाले किसानों की संख्या जिले में 4,44,064 है। इन किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। लेखपालों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। खेती संबंधी जानकारी की पड़ताल के बाद लेखपालों को नाम आनलाइन फीड करना है। अब तक 8 हजार से अधिक किसानों का आधार व बैंक डेटा की फीडिंग हो चुकी है। शेष का काम तेजी के साथ चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed