फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर में चर्चा का विषय बनी 'प्रेमिका की जिद', आखिर हार मान ही गए प्रेमी के घरवाले

Tue, 25 Dec 2018 09:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend forced to marry by lover
डेमो पिक

प्रेमिका की जिद के आगे प्रेमी के परिजनों को झुकना ही पड़ा। दरअसल प्रेमी के परिजनों के शादी से इंकार कर देने पर प्रेमिका खुद 23 बारातियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में मंदिर के प्रेमी युगल की शादी कराई गई। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 

Girlfriend forced to marry by lover
डेमो पिक
फतेहपुर धाता कस्बा निवासी मोहनलाल का बेटा सुनील और कौशांबी जिले के निखोदा गांव निवासी देशराज की बेटी नीलम का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी सुनील के परिजनों ने साफ मना कर दिया।
 
Girlfriend forced to marry by lover
डेमो पिक
सोमवार को प्रेमिका नीलम दो दर्जन लोगों के साथ धाता मोहनलाल के दरवाजे पर पहुंच गई और शादी न करने पर वहीं आत्मदाह कर लेने की धमकी दी। दोनों पक्षों में कहासुनी और बात बढ़ती देख ग्रामीण एकत्र हुए। पंचायत बैठी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend forced to marry by lover
डेमो पिक
धाता प्रधान वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की राय पर प्रेमी के साथ प्रेमिका की शादी रचाने का सुझाव दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने  आनन फानन में शादी के जोड़े की व्यवस्था कर समीप स्थित मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच फेरे की व्यवस्था की गई।


 
विज्ञापन
Girlfriend forced to marry by lover
डेमो पिक
फेरे लेने के बाद प्रेमी के परिजन दूल्हा-दुल्हन को घर ले गए। प्रेमिका के साथ आए लोग हंसी-खुशी आशीर्वाद देकर घर लौटे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed